22:58 PM(1 day ago )
भारत बना टी20 वर्ल्ड कप का बादशाह।
लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम।
22:48 PM(1 day ago )
21:53 PM(1 day ago )
न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। टिम सेफ़र्ट, फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन आउट हो चुके हैं। अक्षर पटेल को 2 विकेट मिले। बुमराह, हार्दिक और वरुण को 1-1 विकेट मिला। भारत इतिहास रचने के करीब है।
21:36 PM(1 day ago )
न्यूजीलैंड ने अपने तीन विकेट खो दिए हैं। अक्षर पटेल ने फिन एलन औरग्लेन फिलिप्स को पवेलियन भेजा, जबकि जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रविंद्र को आउट किया।
20:49 PM(1 day ago )
भारत ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 256 रनों का लक्ष्य दिया। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की फिफ्टी से टीम इंडिया ने फाइनल में बड़ा स्कोर खड़ा किया।
20:26 PM(1 day ago )
जेम्स नीशम ने अपने दूसरे ओवर में 3 विकेट चटकाए। उन्होंने सबसे पहले संजू सैमसन को 89 पर चलता किया। उसके बाद ईशान किशन को लो फुलटॉस में फंसाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव को जीरो पर पवेलियन भेजा।
20:19 PM(1 day ago )
16वें ओवर भारत ने अपना दूसरा विकेट गंवाया। संजू सैमसन 89 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 8 छक्के और 5 चौके जमाए।
20:15 PM(1 day ago )
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन के बाद ईशान किशन ने भी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 23 गेंद में अपना अर्धशतक जमाया।
20:10 PM(1 day ago )
19:44 PM(1 day ago )
भारत को पावरप्ले के बाद झटका लगा है। अभिषेक शर्मा 52 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल, भारत का स्कोर 1 विकेट पर 110 रन है।
19:35 PM(1 day ago )
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले 6 ओवर में 92 रन जोड़े। अभिषेक ने महज 18 गेंद में फिफ्टी ठोक दी है। दोनों बल्लेबाजों ने अबतक 8 चौके और 6 छक्के मारे हैं। ये इस टी20 विश्व कप में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है। ये नॉकआउट की सबसे तेज फिफ्टी है।
19:23 PM(1 day ago )
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 53 रन है। ये इस विश्व कप में ओपनिंग विकेट के लिए भारत की तरफ से पहली अर्धशतकीय साझेदारी है।
19:16 PM(1 day ago )
भारत ने तीन ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 27 रन बना लिए हैं। तीसरे ओवर में अभिषेक और संजू ने मिलकर तीन चौके मारे।
19:09 PM(1 day ago )
टी20 विश्व कप फाइनल में भारत पहले बल्लेबाजी कर रहा। संजू सैमसन ने छक्के से खाता खोला है और पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 रन है।
19:00 PM(1 day ago )
रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी टी20 विश्व कप की ट्रॉफी लेकर आए। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ।
18:40 PM(1 day ago )
टिम सेफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
18:40 PM(1 day ago )
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
18:20 PM(1 day ago )
18:08 PM(1 day ago )
18:03 PM(1 day ago )
18:02 PM(1 day ago )
17:57 PM(1 day ago )
17:55 PM(1 day ago )
17:53 PM(1 day ago )
17:51 PM(1 day ago )
गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर उत्साह की लहर दौड़ रही है। भारतीय प्रशंसक जोश से भरे हुए टीम इंडिया के समर्थन में जोर-शोर से चीयर कर रहे हैं। सभी शाम 7 बजे IST का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब यहां ICC T20 World Cup के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला शुरू होगा। पूरा माहौल क्रिकेट के जुनून से सराबोर है!
17:36 PM(1 day ago )
17:20 PM(1 day ago )
भारत का टी20 विश्व कप फाइनल तक का सफर बेहद यादगार रहा है। टीम इंडिया अब चौथी बार फाइनल में पहुंची है और खास बात यह है कि 2026 का खिताबी मुकाबला घरेलू मैदान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरा है और तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का मौका है।
भारत ने अपना पहला टी20 विश्व कप 2007 में जोहान्सबर्ग में जीता था, जब महेंद्र सिंह धोनी की युवा टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 5 रन से हराया था।
टी20 विश्व कप 2014 में ढाका फाइनल में टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जहां विराट कोहली की शानदार पारी के बावजूद भारत खिताब नहीं जीत सका।
फिर 2024 ब्रिजटाउन में भारत ने शानदार वापसी करते हुए साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरा टी20 विश्व कप जीता। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और 17 साल बाद खिताब अपने नाम किया।
अब 2026 का चौथा फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ है। भारत सबसे ज्यादा बार टी20 विश्व कप फाइनल खेलने वाली टीम बन चुका है और घरेलू मैदान पर तीसरी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।
17:11 PM(1 day ago )
रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फ्रेश पिच का ही इस्तेमाल होगा, जहां टूर्नामेंट के शुरुआत में एक मैच खेला गया था।
17:08 PM(1 day ago )
भारतीय क्रिकेट टीम होटल से स्टेडियम के लिए निकल चुकी है।
16:59 PM(1 day ago )
टी20 विश्व कप 2026 फाइनल को लेकर भारतीय फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
16:57 PM(1 day ago )
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी टी20 विश्व कप फाइनल को देखने के लिए अहमदाबाद पहुंचीं है।
16:56 PM(1 day ago )
इरफान पठान ने कहा कि फाइनल में ये बात अहम होगी कि कप्तान सूर्यकुमार यादव कैसे बुमराह का इस्तेमाल करते हैं।
16:53 PM(1 day ago )
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन।
16:52 PM(1 day ago )
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा।