IND vs ENG: भारत ने रचा इतिहास, चौथी बार T20 World Cup फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से रौंदा; सैमसन जीत के हीरो

India vs England T20 World cup live score:  मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए ICC T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर चौथी बार फाइनल में जगह बना ली। 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 246 रन तक ही पहुंच सकी। भारत की जीत के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 89 रन की शानदार पारी खेली।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए।

 

भारत की बल्लेबाजी 

  • संजू सैमसन – 89 रन (मैन ऑफ द मैच)
  • शिवम दुबे – 43 रन
  • ईशान किशन – 39 रन
  • हार्दिक पंड्या – 27 रन
  • तिलक वर्मा – 21 रन

इंग्लैंड के गेंदबाजों में विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर को 1 विकेट मिला। दो भारतीय बल्लेबाज रन आउट हुए।

जेकब बेथेल का शतक बेकार 
254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही। युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 105 रन की तूफानी पारी खेली। हालांकि उनके शतक के बावजूद इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी और भारत ने मैच 7 रन से जीत लिया।

भारत चौथी बार फाइनल में
इस जीत के साथ भारत ने टी-20 विश्व कप इतिहास में चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले भारतीय टीम 2007, 2014 और 2024 में भी फाइनल तक पहुंच चुकी है।

रिकॉर्ड के करीब भारत का स्कोर
भारत का 253 रन का स्कोर टी20 विश्व कप इतिहास में भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
भारत का सर्वोच्च स्कोर- 256 रन (जिम्बाब्वे के खिलाफ, 2026)
टी20 वर्ल्ड कप का सर्वोच्च स्कोर – 260 रन (श्रीलंका vs केन्या, 2007)
कुल मिलाकर यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर रहा।

संजू सैमसन और ईशान किशन को साझेदारी 

23:34 PM(2 months ago )

IND vs ENG Semi Final Live: बेथेल का रिकॉर्डतोड़ शतक भी नहीं बचा सका इंग्लैंड की हार 

Posted by: Dilip Chaturvedi, 05 Mar 2026, 11:34 PM IST

T20 World Cup 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को भारत के खिलाफ 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने रिकॉर्डतोड़ शतक लगाया, लेकिन उनकी यह तूफानी पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 105 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की ओर से लगाया गया सबसे तेज शतक है।

बेथेल टी20 विश्व कप इतिहास में इंग्लैंड के लिए शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। इससे पहले इसी विश्व कप में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने 50 गेंदों में शतक लगाया था।

बेथेल का यह शतक टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी बन गया। उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2016 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में शतक लगाया था।

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक फिन एलन के नाम है। एलन ने इसी विश्व कप के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों में शतक लगाया था।

जैकब बेथेल ने इस मैच में एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक लगाकर टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी बना दिया।

23:23 PM(2 months ago )

IND vs ENG Semi Final Live: संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द मैच

Posted by: Dilip Chaturvedi, 05 Mar 2026, 11:23 PM IST

भारत की जीत के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 89 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

22:28 PM(2 months ago )

IND vs ENG Semi Final Live:  बुमराह के 500 इंटरनेशनल विकेट पूरे, T20 WC सेमीफाइनल में रचा इतिहास

Posted by: Dilip Chaturvedi, 05 Mar 2026, 10:28 PM IST

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे ICC Men's T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। इंग्लैंड के खिलाफ अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर हैरी ब्रूक को आउट करते ही बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 विकेट पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह भारत के आठवें गेंदबाज बन गए जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 500 विकेट का आंकड़ा छुआ है।

भारत के लिए इससे पहले अनिल कुंबले, आर अश्विन, हरभजन सिंह, कपिल देव, रवींद्र जडेजा, जहीर खान और जवागल श्रीनाथ ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए थे। बुमराह अब इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाले आठवें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

फॉर्मेट के अनुसार बुमराह का रिकॉर्ड

  • 52 टेस्ट मैच – 234 विकेट
  • 89 वनडे – 149 विकेट
  • 94 टी20 इंटरनेशनल – 117 विकेट

22:20 PM(2 months ago )

IND vs ENG Semi Final Live: इंग्लैंड को लगा पांचवां झटका

Posted by: Dilip Chaturvedi, 05 Mar 2026, 10:20 PM IST

भारत के 253 रन के टारगेट का इंग्लैंड जबरदस्त तरीके से पीछा कर रहा है। जेकब बेथल चट्टान की तरह भारतीय जीत के बीच खड़े हैं। टीम को राहत वाली बात ये बात है  कि विल जैक्स को अर्शदीप ने पवेलियन भेजा दिया है। 

21:36 PM(2 months ago )

IND vs ENG Semi Final Live: इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका, वरुण ने पहले ओवर में दिए 23 रन 

Posted by: Dilip Chaturvedi, 05 Mar 2026, 09:36 PM IST

इंग्लैंड के तीन विकेट गिर चुके हैं। हार्दिक ने पहले फिल साल्ट को आउट किया उसके बाद बुमराह ने हैरी ब्रूक को पवेलियन भेजा। तीसरा विकेट वरुण के खाते में गया।  उन्होंने बटलर को बोल्ड कर दिया। वरुण को इस ओवर में विकेट जरूर मिला, लेकिन 23 रन लुटाए। 
 

21:17 PM(2 months ago )

IND vs ENG Semi Final Live: इंग्लैंड को लगा पहला झटका

Posted by: Dilip Chaturvedi, 05 Mar 2026, 09:17 PM IST

इंग्लैंड को 13 रन पर पहला झटका लगा।  हार्दिक पंड्या ने फील साल्ट को 5 रन पर पवेलियन भेजा। अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में 13 रन दिए। 

20:55 PM(2 months ago )

IND vs ENG Semi Final Live: भारत का स्कोर- 253/7

Posted by: Saurabh Mishra, 05 Mar 2026, 08:55 PM IST

भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए। ये नॉकआउट का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत की पारी में कुल 19 छक्के लगे, जोकि एक रिकॉर्ड है। संजू सैमसन ने 89 और शिवम दुबे ने 43 रन बनाए। 

20:34 PM(2 months ago )

IND vs ENG Semi Final Live: भारत ने 18 ओवर में 215 रन बनाए

Posted by: Saurabh Mishra, 05 Mar 2026, 08:34 PM IST

भारत ने 18 ओवर में 215 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन ने 42 गेंद में 89 रन की पारी खेली। उनके अलावा शिवम दुबे ने 25 गेंद में 43 रन जोड़े। ईशान किशन ने भी 18 गेंद में 39 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद ने 2 और विल जैक्स ने भी 2 शिकार किए। 

20:30 PM(2 months ago )

IND vs ENG Semi Final Live: भारत के 5 विकेट गिरे

Posted by: Saurabh Mishra, 05 Mar 2026, 08:30 PM IST

भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं। आखिरी आउट होने वाले बैटर शिवम दुबे रहे। उन्होंने 25 गेंद में 43 रन बनाए। 

19:14 PM(2 months ago )

IND vs ENG Semi Final Live: संजू सैमसन का कैच हैरी ब्रूक ने छोड़ा

Posted by: Saurabh Mishra, 05 Mar 2026, 07:14 PM IST

संजू सैमसन का कैच इंग्लैंड के कप्तान हैेरी ब्रूक ने छोड़ा। इसके बाद सैमसन ने छक्का और चौका मारा। भारत का स्कोर- 34/1 (3 ओवर)

19:10 PM(2 months ago )

IND vs ENG Semi Final Live: भारत को पहला झटका

Posted by: Saurabh Mishra, 05 Mar 2026, 07:10 PM IST

भारत का पहला विकेट गिरा। अभिषेक शर्मा फिर ऑफ स्पिनर के खिलाफ आउट हो गए। भारत का स्कोर-20/1

19:05 PM(2 months ago )

IND vs ENG Semi Final Live: भारत की अच्छी शुरुआत

Posted by: Saurabh Mishra, 05 Mar 2026, 07:05 PM IST

संजू सैमसन ने जोफ्रा आर्चर के पहले ओवर में चौका और छक्का मारा। भारत का स्कोर- 12/0

18:57 PM(2 months ago )

IND vs ENG Semi Final Live: इंग्लैंड की टीम में एक बदलाव हुआ

Posted by: Saurabh Mishra, 05 Mar 2026, 06:57 PM IST

इंग्लैंड की टीम में एक बदलाव हुआ है। रेहान अहमद के स्थान पर जैमी ओवर्टन टीम में आए हैं। 

18:54 PM(2 months ago )

IND vs ENG Semi Final Live: भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं

Posted by: Saurabh Mishra, 05 Mar 2026, 06:54 PM IST

भारतीय प्लेइंग-11: 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन (विकेट कीपर), 3 ईशान किशन, 4 तिलक वर्मा, 5 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 6 हार्दिक पांड्या, 7 शिवम दूबे, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 वरुण चक्रवर्ती।

18:12 PM(2 months ago )

IND vs ENG Semi Final Live: भारत और इंग्लैंड हेड टू हेड

Posted by: Saurabh Mishra, 05 Mar 2026, 06:12 PM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 29 टी20 खेले गए। भारत ने 17 और इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं। 

18:11 PM(2 months ago )

IND vs ENG Semi Final Live: दोनों टीमें लगातार तीसरा सेमीफाइनल खेलेंगी

Posted by: Saurabh Mishra, 05 Mar 2026, 06:11 PM IST

भारत और इंग्लैंड की टीमें टी20 विश्व कप में लगातार तीसरा सेमीफाइनल खेलेंगी। इससे पहले, दो मौकों पर जो टीम ये मुकाबला जीती, उसने विश्व कप पर कब्जा जमाया था। 2024 में भारत विश्व विजेता बना था जबकि 2022 में इंग्लैंड की टीम चैंपियन बनी थी। 

16:49 PM(2 months ago )

IND vs ENG Semi Final Live: अभिषेक शर्मा पर रहेगी सबकी नजर

Posted by: Saurabh Mishra, 05 Mar 2026, 04:49 PM IST

गुरुवार को वानखेड़े में इंग्लैंड के खिलाफ अपने करियर के सबसे बड़े मैचों में से एक में जब अभिषेक शर्मा बैटिंग करने उतरेंगे, तो उनके मन में क्या होगा? T20 वर्ल्ड कप में अब तक उन्होंने जो प्रदर्शन किया है- सात इनिंग में 80 रन और एक हाफ सेंचुरी, उसके आधार पर वह सेमीफ़ाइनल में असर डालने के लिए बेचैन हो सकते। अगर उन्होंने तब तक 2 फरवरी, 2025 को इसी जगह पर इंग्लैंड के खिलाफ़ अपनी शानदार परफ़ॉर्मेंस को फिर से जी लिया, तो शायद वह ज़्यादा कॉन्फिडेंट होते।

15:45 PM(2 months ago )

IND vs ENG Semi Final Live: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

Posted by: Saurabh Mishra, 05 Mar 2026, 03:45 PM IST

भारत: 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन (विकेट कीपर), 3 ईशान किशन, 4 तिलक वर्मा, 5 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 6 हार्दिक पांड्या, 7 शिवम दूबे, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड: 1 फिल साल्ट, 2 जोस बटलर (विकेट कीपर), 3 हैरी ब्रूक (कप्तान), 4 जैकब बेथेल, 5 टॉम बैंटन, 6 सैम कुरेन, 7 विल जैक्स, 8 जेमी ओवरटन, 9 लियाम डॉसन, 10 जोफ्रा आर्चर, 11 आदिल राशिद।

15:43 PM(2 months ago )

IND vs ENG Semi Final Live: इंग्लैंड ने अपने पिछले पांचों टी20 जीते

Posted by: Saurabh Mishra, 05 Mar 2026, 03:43 PM IST

दोनों टीमों के पिछले 5 टी20 मुकाबलों की बात करें तो इंग्लैंड ने पांचों मैच जीते हैं जबकि भारत ने 4 में जीत हासिल की। 

15:42 PM(2 months ago )

IND vs ENG Semi Final Live: भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल आज

Posted by: Saurabh Mishra, 05 Mar 2026, 03:42 PM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच 2024 में भी सेमीफाइनल खेला गया था।