19:11 PM(19 minutes ago )
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को अपने घर में खेले गए मैच में 6 विकेट से हराया। 163 रन के लक्ष्य को दिल्ली ने 18.1 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। समीर रिजवी ने 90 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 छक्के और इतने ही चौके मारे।
18:59 PM(30 minutes ago )
दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं। आखिरी आउट होने वाले बैटर समीर रिजवी रहे। उन्होंने 51 गेंद में 90 रन की पारी खेली।
17:32 PM(2 hours ago )
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए। कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जमाया। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 35 रन की पारी खेली।
16:20 PM(3 hours ago )
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 71 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा 36 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली के लिए 2 विकेट मुकेश कुमार ने लिए।
15:16 PM(4 hours ago )
MI XI: 1 रोहित शर्मा, 2 रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), 3 तिलक वर्मा, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 नमन धीर, 6 शेरफेन रदरफोर्ड, 7 मिशेल सेंटनर, 8 कॉर्बिन बॉश, 9 शार्दुल ठाकुर, 10 दीपक चाहर, 11 जसप्रीत बुमराह।
डीसी इलेवन: 1 केएल राहुल (विकेट कीपर), 2 पथुम निसांका, 3 नीतीश राणा, 4 विप्रज निगम, 5 अक्षर पटेल (कप्तान), 6 डेविड मिलर, 7 ट्रिस्टन स्टब्स, 8 कुलदीप यादव, 9 लुंगी एनगिडी, 10 टी नटराजन, 11 मुकेश कुमार।
15:03 PM(4 hours ago )
आईपीएल 2026 में शनिवार को दिन के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।