DC vs GT: गुजरात ने दिल्ली को दिया 211 का टारगेट, गिल-बटलर-सुंदर की फिफ्टी; मुकेश ने चटकाए 2 विकेट

DC vs GT Live score updates: आईपीएल 2026 के 14वां मुकाबला दिल्ली कैपटिल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा। होम टीम दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। दिल्ली और गुजरात का आपस में ये सीजन का पहला मैच होगा। दिल्ली की पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गुजरात टीम में कप्तान शुभमन गिल की वापसी हुई। वो चोट के कारण पिछला मुकाबला नहीं खेले थे। 

दिल्ली कैपिटल्स ने अबतक खेले दोनों ही मुकाबले जीते हैं और टीम 4 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। गुजरात टाइटंस ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले गंवाए हैं और टीम अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। अगर आईपीएल की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अबतक 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें से दिल्ली ने 3 और गुजरात ने 4 मैच जीते हैं, यानी टक्कर करीब बराबरी की है। इस मुकाबले में गुजरात की ताकत कप्तान शुभमन गिल की वापसी से बढ़ जाएगी। 
 

21:16 PM(4 minutes ago )

गुजरात को चौथा झटका 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 08 Apr 2026, 09:16 PM IST

वॉशिंगटन सुंदर 55 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मुकेश कुमार ने नितीश राणा के हाथों कैच आउट कराया। स्कोर- 206/4 (19.4)

21:13 PM(7 minutes ago )

वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 08 Apr 2026, 09:13 PM IST

वॉशिंगटन सुंदर  ने 30 गेंद में फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 19वें में छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। स्कोर- 205/3 (19.2)

21:05 PM(14 minutes ago )

गुजरात को तीसरा झटका 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 08 Apr 2026, 09:05 PM IST

कप्तान शुभमन गिल 70 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लुंगी एनगिडी ने नितीश राणा के हाथों कैच आउट कराया। स्कोर- 184/3 (17.4)

21:03 PM(16 minutes ago )

गिल-सुंदर के बीच शतकीय साझेदारी 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 08 Apr 2026, 09:03 PM IST

कप्तान शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर के बीच शतकीय साझेदारी। गिल 70 रन बनकर खेल रहे हैं जबकि वॉशिंगटन 44 रन पर नाबाद हैं। 

20:48 PM(32 minutes ago )

शुभमन गिल की फिफ्टी

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 08 Apr 2026, 08:48 PM IST

गुजरात ने 15 ओवर में दो विकेट पर 161 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। गिल ने 33 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। सुंदर भी फिफ्टी के करीब हैं। 

20:45 PM(34 minutes ago )

गुजरात बड़े स्कोर की ओर, बटलर की शानदार फिफ्टी

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 08 Apr 2026, 08:45 PM IST

गुजरात टाइटंस ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं और दोनों के बीच 50+ रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है।

जोस बटलर ने 27 गेंदों पर 52 रन की तेज फिफ्टी जड़ी, लेकिन कुलदीप यादव ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इसी के साथ उनकी पार्टनरशिप टूट गई। साई सुदर्शन सिर्फ 12 रन बनाकर मुकेश कुमार की गेंद पर बोल्ड हुए।

गुजरात का स्कोरिंग रेट शानदार रहा है और टीम बड़े टोटल की ओर बढ़ रही है।

19:14 PM(2 hours ago )

DC vs GT Live updates: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Posted by: सौरभ मिश्रा, 08 Apr 2026, 07:14 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स: 1 केएल राहुल (विकेट कीपर), 2 पथुम निसांका, 3 नीतीश राणा, 4 डेविड मिलर, 5 ट्रिस्टन स्टब्स, 6 अक्षर पटेल (कप्तान), 7 विप्रज निगम, 8 कुलदीप यादव, 9 लुंगी एनगिडी, 10 टी नटराजन, 11 मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट सब्स: रिजवी, आशुतोष, नबी, चमीरा और नायर।

गुजरात टाइटन्स: 1 शुभमन गिल (कैप्टन), 2 बी साई सुदर्शन, 3 जोस बटलर (विकेट कीपर), 4 वाशिंगटन सुंदर, 5 ग्लेन फिलिप्स, 6 शाहरुख खान, 7 राहुल तेवतिया, 8 राशिद खान, 9 कगिसो रबाडा, 10 मोहम्मद सिराज, 11 अशोक शर्मा।

इम्पैक्ट सब्स: प्रसिद्ध, होल्डर, सुथार, जयंत और रावत।

19:13 PM(2 hours ago )

DC vs GT Live updates: गुजरात की टीम में शुभमन गिल लौटे

Posted by: सौरभ मिश्रा, 08 Apr 2026, 07:13 PM IST

गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल की वापसी हुई है। वो चोट के कारण पिछला मैच नहीं खेले थे। 

19:12 PM(2 hours ago )

DC vs GT Live updates: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता

Posted by: सौरभ मिश्रा, 08 Apr 2026, 07:12 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। दिल्ली की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं। 

17:54 PM(3 hours ago )

DC vs GT Live updates: कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम?

Posted by: सौरभ मिश्रा, 08 Apr 2026, 05:54 PM IST

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शाम को बारिश की संभावना ज्यादा है, जो रात बढ़ते-बढ़ते घट जाएगा। रात 8 बजे के बाद ये संभावना कम हो जाएगी। 
 

17:54 PM(3 hours ago )

DC vs GT Live updates: दिल्ली कैपिटल्स की घर में गुजरात से टक्कर

Posted by: सौरभ मिश्रा, 08 Apr 2026, 05:54 PM IST

आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली में है।