CSK vs PBKS Score: आयुष म्हात्रे की 29 गेंद में फिफ्टी, संजू सैमसन 7 रन बनाकर आउट; स्कोर- 110/1(10.5)

CSK vs PBKS Live score updates: आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स की अपने घर यानी चेपॉक में पंजाब किंग्स से टक्कर हो रही। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। श्रेयस ने टॉस जीतने के बाद कहा कि विकेट फ्रेश है, और इसीलिए पहले फील्डिंग का फैसला लिया। अपनी चोट को लेकर उन्होंने कहा कि पहले से बेहतर है। पंजाब की टीम में कोई बदलाव नहीं हैं जबकि चेन्नई ने मैथ्यू शॉर्ट की जगह वीर को जगह दी है। 

सीएसके की शुरुआत हार से हुई थी। पहले मैच में चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से हराया था। वहीं, पंजाब किंग्स को अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत मिली थी। 

चेन्नई सुपर किंग्स की नजर सीजन की पहली जीत पर होगी जबकि पंजाब अच्छी शुरुआत को बरकरार रखना चाहेगा। महेंद्र सिंह धोनी ने नेट प्रैक्टिस तो शुरू कर दी है लेकिन मैच फिटनेस से वो अभी दूर हैं। उनकी गैरहाजिरी में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। ऋतुराज के नाम पिछली 10 आईपीएल पारियों में 6 सिंगल डिजिट स्कोर हैं। यानी उन पर प्रदर्शन का दबाव होगा। 

20:32 PM(50 minutes ago )

चेन्नई को दूसरा झटका 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 03 Apr 2026, 08:32 PM IST

चेनई सुपर किंग्स को 12वें ओवर में दूसरा विकेट गिरा।  ऋतुराज गायकवाड़ 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें यजुवेंद्र चहल ने नेहल वडेरा के हाथों कैच आउट कराया। स्कोर- 111/2 (11.3)

20:26 PM(56 minutes ago )

10वें ओवर में चेन्नई की सेंचुरी 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 03 Apr 2026, 08:26 PM IST

चेनई सुपर किंग्स ने अपने दूसरे मैच में शानदार शुरुआत की है। टीम ने 10वें ओवर में एक विकेट के नुकसान पर  100 रन बना लिए हैं। आयुष 63 पर नाबाद हैं, जबकि गायकवाड़ 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

20:21 PM(1 hour ago )

म्हात्रे की फिफ्टी, चेन्नई शतक के करीब 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 03 Apr 2026, 08:21 PM IST

संजू सैमसन का विकेट गिरने के बाद आयुष म्हात्रे ने तेज पारी खेली और महज 29 गेंद में फिफ्टी लगाई। ऋतुराज और म्हात्रे के बीच 81 (43) रन की साझेदारी हो चुकी है। 

19:56 PM(1 hour ago )

चेन्नई को पहला झटका

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 03 Apr 2026, 07:56 PM IST

टी 20 वर्ल्ड कप सुपर स्टार संजू सैमसन का आईपीएल में खराब प्रदर्शन जारी। दूसरे मैच में भी सस्ते में आउट हुए। स्कोर- 48/1(4.5)

19:08 PM(2 hours ago )

CSK vs PBKS Live updates: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Posted by: सौरभ मिश्रा, 03 Apr 2026, 07:08 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स की बैटिंग-फर्स्ट XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद। 

पंजाब किंग्स की बॉलिंग-फर्स्ट XI: प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। 

19:04 PM(2 hours ago )

CSK vs PBKS Live updates: पंजाब किंग्स ने टॉस जीता

Posted by: सौरभ मिश्रा, 03 Apr 2026, 07:04 PM IST

पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। 

17:36 PM(4 hours ago )

CSK vs PBKS Live updates: चहल और सैमसन के बीच दिलचस्प जंग

Posted by: सौरभ मिश्रा, 03 Apr 2026, 05:36 PM IST

युजवेंद्र चहल का संजू सैमसन के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा है। उन्होंने 12 इनिंग्स में सिर्फ़ 61 रन देकर संजू  को 5 बार आउट किया है। IPL में किसी भी गेंदबाज ने उन्हें इतनी बार आउट नहीं किया।

17:34 PM(4 hours ago )

CSK vs PBKS Live updates: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई का पंजाब से मुकाबला

Posted by: सौरभ मिश्रा, 03 Apr 2026, 05:34 PM IST

आईपीएल 2026 में शुक्रवार को पंजाब किंग्स की चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स से टक्कर है।