23:39 PM(3 hours ago )
193 रनों का बचाव करते हुए चेन्नई ने एक बार फिर साबित किया कि वे घर में क्यों शेर हैं। कोलकाता की टीम इस मैच में सिर्फ 160 रन ही बना सकी और 32 मैच से गंवा बैठी। चेन्नई के गेंदबाज नूर अहमद ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए, जिसमें कप्तान रहाणे और ग्रीन का भी विकेट शामिल है।
केकेआर के लिए रिंकू सिंह और कैमरन ग्रीन का फ्लॉप होना सबसे बड़ी हार की वजह बना। इस शानदार जीत के साथ चेन्नई ने पॉइंट्स टेबल में अपनी बादशाहत कायम रखी है, वहीं कोलकाता को अपनी बल्लेबाजी रणनीति पर दोबारा सोचने की जरूरत है।
22:36 PM(4 hours ago )
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मुश्किलें अब पहाड़ जैसी होती जा रही हैं। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे कप्तान अजिंक्य रहाणे (28) नूर अहमद की गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ को कैच थमा बैठे। 10.5 ओवर में 85 रन के स्कोर पर चौथा विकेट गिरने के बाद केकेआर पूरी तरह बैकफुट पर आ गई है। अंगकृष के बाद रहाणे का विकेट गिरना चेन्नई के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।
अब पूरी जिम्मेदारी रिंकू सिंह और नए बल्लेबाज कैमरन ग्रीन के कंधों पर है। चेन्नई के गेंदबाज इस वक्त पूरी तरह हावी हैं और केकेआर को जीत के लिए अब करिश्माई बल्लेबाजी की जरूरत है।
19:27 PM(7 hours ago )
टॉस हारने के बाद चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि अगर वे टॉस जीतते, तो उनका फैसला भी पहले गेंदबाजी करने का ही होता। हालांकि, उन्होंने सकारात्मक रहते हुए कहा कि पिछले कुछ मैचों में चेपॉक की विकेट पूरे मैच के दौरान ज्यादा नहीं बदली है, इसलिए पहले बल्लेबाजी करना ज्यादा नुकसानदेह नहीं होगा। गायकवाड़ ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 210 रनों का बचाव करने वाली अपनी गेंदबाजी यूनिट और चुस्त फील्डिंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने टीम संतुलन पर बात करते हुए कहा कि डेवाल्ड ब्रेविस और जेमी ओवरटन के आने से टीम का कॉम्बिनेशन अब सही दिशा में जा रहा है और वे आज उसी विनिंग टीम (बिना किसी बदलाव के) के साथ मैदान पर उतरे हैं।
19:27 PM(7 hours ago )
कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और पिछले मैच की हार को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने पर जोर दिया। रहाणे ने कहा कि भले ही पिछला नतीजा उनके पक्ष में नहीं रहा, लेकिन टीम ने जिस तरह की क्रिकेट खेली उससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने मुकुल चौधरी की पारी का उदाहरण देते हुए कहा कि टी20 फॉर्मेट में छोटे-छोटे पलों को भुनाना और खुद पर यकीन रखना जरूरी है। मेगा ऑक्शन के बाद सही टीम बैलेंस ढूंढने की चुनौती पर बात करते हुए रहाणे ने बताया कि आज टीम में एक बड़ा बदलाव किया गया है। स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पूरी तरह फिट होकर नवदीप सैनी की जगह टीम में वापस लौट आए हैं।
19:22 PM(7 hours ago )
चेपॉक के मैदान पर आईपीएल 2026 के इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।