IPL 2022: अर्जुन तेंदुलकर को अब तक नहीं मिला प्लेइंग इलेवन में मौका, अभ्यास के दौरान की घातक गेंदबाजी-Video

IPL 2022: अर्जुन तेंदुलकर को अब तक नहीं मिला प्लेइंग इलेवन में मौका, अभ्यास के दौरान की घातक गेंदबाजी-Video
X
आईपीएल 2022 में अब तक सभी मुकाबले बड़े ही रोमांचकारी रहे हैं। लेकिन मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन की बात करें तो, टीम इस सीजन बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आई

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अब तक सभी मुकाबले बड़े ही रोमांचकारी रहे हैं। लेकिन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के प्रदर्शन की बात करें तो, टीम इस सीजन बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आई। मुंबई ने अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं। जिसमे टीम को इन सभी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी इस फ्लॉप नजर आ रहे हैं। उनका बल्ला भी शांत नजर आ रहा है। मुंबई ने हाल ही में अपनी टीम के खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। जिसमे वह घातक गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहा हैं। अर्जुन एक अच्छे गेंदबाज हैं। लेकिन अब तक उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया।

मुंबई इंडियंस ने शेयर किया वीडियो

मुंबई ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अर्जुन नेट्स के भीतर गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी सटीक लाइन और लेंथ के चलते स्टम्प्स तक उखाड़ दिए हैं। उनके सामने बल्लेबाजी कर रहा खिलाड़ी ये तक पता नहीं लगा पाया की कब वह आउट हो गया। अर्जुन का यह शानदार गेंदबाजी वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे काफी देखना भी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि, अब तक इस वीडियो को 6 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया है। जबकि कई लोग कमेंट कर रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story