Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

इस एक्टर के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए MS Dhoni, VIDEO हुआ वायरल

MS Dhoni Video: काफी समय से क्रिकेट के मैदान से दूर पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) अपने आसपास चल रही रिटायरमेंट की खबरें से चिंतित नहीं हैं और वह इन दिनों अन्य खेलों में हल्के-फुल्के हाथ आजमाते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में धोनी को मुंबई में फुटबॉल खेलते देखा गया है।

इस एक्टर के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए एमएस धोनी,  VIDEO हुआ वायरल
X
MS Dhoni spotted playing football with Arjun Kapoor watch video

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) वर्ल्ड कप 2019 के बाद भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। हाल ही दिनों में उनके रिटायरमेंट (MS Dhoni Retirement) की खबरें भी सामने आई। हालांकि समर्थकों को आश्चर्य हो रहा है कि अगर उन्होंने अभी तक संन्यास नहीं लिया है तो तो वे राष्ट्रीय टीम में क्यों नहीं हैं।

38 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी अपने आसपास चल रही रिटायरमेंट की खबरें से चिंतित नहीं हैं और वह इन दिनों अन्य खेलों में हल्के-फुल्के हाथ आजमाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले झारखंड राज्य क्रिकेट संघ में एक राजनेता के साथ बिलियर्ड्स खेलने के बाद हाल ही में धोनी को मुंबई में फुटबॉल खेलते देखा गया है।


इस बार उन्हें बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने कंपनी दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी फुटबॉल खेलने के दौरान अर्जुन कपूर के साथ खूब पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को धोनी फैन्स ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

वर्ल्ड कप में खेला आखिरी मैच

एमएस धोनी ने आखिरी बार इंग्लैंड में ICC विश्व कप 2019 में भारत के लिए मैच खेला था। यह ओल्ड ट्रैफर्ड में सेमीफाइनल में था, धोनी ने अर्धशतक लगाकर भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया था। लेकिन मार्टिन गुप्टिल के शानदार थ्रो के पर आउट होने के बाद भारत को हार का सामना करना पड़ा था। भारत को 2007 और 2011 में दो विश्व खिताब दिलाने वाले धोनी तब से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है।



धोनी काफी समय से क्रिकेट से दूर

विश्व कप के बाद एमएस धोनी के भविष्य को लेकर अटकलें तेज है। वर्ल्ड कप में उनकी बल्लेबाजी से प्रशंसक खुश नहीं थे। धीमी बल्लेबाजी के लिए उनकी आलोचना भी हुई थी। विश्व कप के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर गई लेकिन सेना में मानद रैंक रखने वाले धोनी ने आर्मी के साथ समय बिताने का फैसला किया। वेस्टइंडीज में वनडे, टी20 सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में भी धोनी टीम का हिस्सा नहीं थे। वह बांग्लादेश के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला में भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story