MS Dhoni बने इंस्टाग्राम के बादशाह, विराट और प्रियंका चोपड़ा भी छूटे पीछे!
एमएस धोनी के सन्यास की घोषणा वाला ये वीडियो भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन गया है। एमएस धोनी के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 29 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की, जिसके बाद से दुनिया भर से उन्हें उनके शानदार करियर के लिए बधाइयां दी जाने लगी। एमएस धोनी भारत के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने टीम को आईसीसी के तीनों बड़े अवार्ड जिताए हों। एमएस धोनी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की, इस वीडियो में उन्होंने अपने क्रिकेट से जुड़े शानदार पलों को याद किया।
एमएस धोनी का ये रिटायरमेंट वीडियो लॉकडाउन के बाद किया गया पहला पोस्ट था, इससे पहले उन्होंने 6 महीने पहले अपना अंतिम पोस्ट किया था। एमएस धोनी ने क्रिकेट में तो कई सारे रिकार्ड्स बनाए हैं, लेकिन उन्होंने जाते जाते सोशल मीडिया पर भी एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
एमएस धोनी का इंस्टाग्राम वीडियो वायरल
एमएस धोनी के सन्यास की घोषणा वाला ये वीडियो भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन गया है। एमएस धोनी के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 29 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। एमएस धोनी के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या से भी अधिक है, धोनी के इंस्टाग्राम पर 27 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं। एमएस धोनी के इस वीडियो को 8 लाख के करीब लाइक्स भी मिले हैं, ये आंकड़ा भी रिकार्ड्स बना रहा है।
View this post on InstagramThanks a lot for ur love and support throughout.from 1929 hrs consider me as Retired
A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on
भारत में विराट कोहली सबसे अधिक इंस्टाग्राम फॉलोवर्स रखने वाले खिलाड़ी हैं, वहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भी सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं लेकिन उनके किसी वीडियो को एमएस धोनी के इस वीडियो के बराबर या अधिक व्यूज (29 मिलियन) नहीं मिले हैं। विराट कोहली के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या 74 मिलियन के करीब है, वह दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलोवर्स रखने वाले चौथे स्पोर्ट्स पर्सन हैं।