Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bcci Contract List 2020: बीसीसीआई की नयी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में एमएस धोनी का नाम शामिल नहीं

बीसीसीआई ने एनुअल प्लेयर्स कॉन्ट्रैक्ट्स की लिस्ट जारी की है। यह अनुबंध अक्टूबर 2019 से सितम्बर 2020 तक के लिए है। सबसे चौकाने वाली बात है कि इस लिस्ट में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम नहीं है।

Bcci Contract List 2020: बीसीसीआई की नयी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में एमएस धोनी का नाम शामिल नहीं
X
महेंद्र सिंह धोनी

बीसीसीआई (BCCI) ने गुरुवार को क्रिकेट खिलाडियों के लिए वार्षिक अनुबंध की घोषणा की है। इस लिस्ट में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शामिल नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्डकप 2019 के सेमीफाइनल के बाद से ही भारतीय क्रिकेट टीम से दूर चल रहे हैं। अभी माहि की क्रिकेट वापसी पर संशय बना हुआ है।

अब बीसीसीआई के वार्षिक अनुबंध में धोनी का नाम शामिल न करना उनके फेन्स की बेचैनी को बढ़ा देगा। बीसीसीआई द्वारा जारी यह अनुबंध अक्टूबर 2019 से सितम्बर 2020 तक के लिए हैं। इस लिस्ट में खिलाडियों को चार ग्रेड के आधार पर अलग किया गया है। Grade A+, A, B और ग्रेड C ।

  • Grade A+ में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया है।
  • Grade A - अश्विन, जडेजा भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, के राहुल, शिखर धवन, शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत
  • Grade B - रिधिमान साहा, उमेश यादव, चहल, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल
  • Grade C - केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चेहर, मनीष पांडेय, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुन्दर

ग्रेड ए+ वाले खिलाडियों के लिए 7 करोड़, ग्रेड ए वाले खिलड़ियों के लिए 5 करोड़, ग्रेड बी वाले खिलाडियों के लिए 3 करोड़ और ग्रेड सी वाले खिलाडियों के लिए 1 करोड़ वेतन तय किया गया है।

और पढ़ें
Next Story