VIDEO: धोनी के दोस्त ने छक्का मारकर तोड़ा शीशा, बॉल पहुंचाई बाहर

VIDEO: धोनी के दोस्त ने छक्का मारकर तोड़ा शीशा, बॉल पहुंचाई बाहर
X
धोनी (Dhoni) के पुराने दोस्त रहे मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने मुकाबले के दौरान छक्का मरकर म्यूजियम का शीशा तोड़ दिया।

खेल। धोनी (Dhoni) के पुराने दोस्त रहे मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने मुकाबले के दौरान छक्का मरकर म्यूजियम का शीशा तोड़ दिया। अब ये म्यूजियम कोई मैदान से बाहर नहीं बल्कि स्टेडियम के अंदर ही स्थित था। बता दें कि, धोनी और मिचेल सैंटनर आईपीएल (IPL) में एक ही टीम से खेले हैं। लेकिन, इस बार सैंटनर को चेन्नई ने अपनी टीम में रिटेन नहीं किया। सैंटनर की सुर्खियों में छाने की ताजा वजह है वो 35 गेंद, जिस पर उन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेली और उस पारी वो लंबा छक्का , जिस पर शीशा तो टूटा ही मुकाबले की गेंद भी खो गई।

तोड़ा शीशा

न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ने वो छक्का सुपर स्मैश में नॉर्दर्न नाइट्स (Northern Knights) की ओर से खेलते हुए पारी के 14वें ओवर की चौथी गेंद पर जड़ा। सामने थे वेलिंगटन फायरबर्ड्स (Wellington Firebirds) टीम के बॉलर बेन सियर्स, जिनकी गेंद पर सैंटनर ने ये गगन चुम्मी छक्का जड़ा। वो गेंद सीधा जाकर लगी क्रिकेट म्यूजियम के शीशे पर। अब गेंद लगने के बाद शीशा तो टूटना ही था और साथ ही गेंद भी नहीं मिली।

पारी में जड़े 6 छक्के

सैंटनर ने जब ये छक्का लगाया तब वह 42 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस लगे छक्के के बाद उनका स्कोर 48 रन हो गया। मिचेल सैंटनर ने मुकाबले में 35 गेंदों की मदद से शानदार 59 रनों की पारी खेली जिसमें 6 छक्के और 5 चौके शामिल हैं। बाएं हाथ के ऑलराउंडर की इस धमाकेदार पारी की बदौलत नॉर्दर्न नाइट्स ने 168 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर 2 विकेट से इस मुकाबले में जीत दर्ज की।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story