Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

MS Dhoni Birthday Special : 41 के हुए महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी संग इस खास अंदाज में मनाया बर्थडे का जश्न

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान आज अपना 41वां बर्थडे मना रहे है उनके इस जश्न में पत्नी साक्षी, ऋषभ पंत समेत कई करीबी दोस्त शामिल हुए।

MS Dhoni Birthday Special : 41 के हुए महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी संग इस खास अंदाज में मनाया बर्थडे का जश्न
X

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आज अपना 41वां बर्थडे इंग्लैंड में सेलिब्रेट कर रहे हैं। इंडिया को 2 बार वर्ल्ड कप जिताने वाले माही का नाम दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में शामिल हैं। धोनी ने इस बार भी अपना बर्थडे सादगी के साथ मनाया। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन (Birthday Celebration) में साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) समेत करीबी दोस्त शामिल हुए। धोनी पिछले हफ्ते ही छुट्टियां मनाने साक्षी और बेटी जीवा के साथ लंदन पहुंचे थे। इंग्लैंड में ही उन्होंने पत्नी संग 4 जुलाई को अपनी शादी की 12वीं सालगिरह भी मनाई थी।

साक्षी ने किया वीडियो शेयर

धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Sakshi Dhoni Instagram) पर बर्थडे की कुछ फोटोज और वीडियो शेयर किये। जिसमें धोनी अपने बर्थडे का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे है। साक्षी की इन वीडियो में आपको टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भी नजर आ रहे होंगे। ऋषभ अभी टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर है। जहां वो पांचवें टेस्ट मैच को खेलने के बाद इंग्लैंड में ही मौजूद है।

41 फीट का कट आउट

धोनी के फैंस वैसे तो दुनिया भर में है। लेकिन विजयवाड़ा के एक फैन ने उनका 41 फीट का कट आउट लगाकर उन्हें बर्थडे विश (Birthday Wish) किया। इस कट आउट में धोनी अपना हेलीकाप्टर शॉट लगाते नजर आ रहे है। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी फैन ने उनके लिए ऐसा किया हो। इससे पहले भी धोनी के कट आउट लग चुके है।

धोनी ने जिताए कई मैच

माही एक सफल कप्तान रहे ये तो हम जानते ही है। लेकिन उन्होंने अपने तेज़ दिमाग और अच्छी स्किल से भारतीय टीम को कई मैच जिताए है। धोनी ने अपनी लीडरशिप में भारत को 3 ICC टूर्नामेंट्स भी जिताए। साल 2020 में धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास ले लिया था। लेकिन धोनी अब भी IPL में चेन्नई की टीम के लिए खेलते है।

और पढ़ें
Next Story