भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद एमएस धोनी सबसे ज्यादा लोकप्रिय, जानिए विराट कोहली का स्थान
Most Admired Personalities : एक सर्वे के मुताबिक भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद महेन्द्र सिंह धोनी दूसरे सबसे ज्यादा प्रशंसनीय व्यक्ति (Most Admired Personalities list) हैं। यह सर्व एक ब्रिटिश इंटरनेट-आधारित रिसर्च एंड डेटा एनालाइसिस फर्म YOUGOV ने कराया है, जिसमें 41 देशों के 42,000 लोगों ने भाग लिया।

Most Admired Personalities list वर्ल्ड कप 2019 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट से दूर हैं। इस बीच उनके रिटायरमेंट की खबरें भी आई। हालांकि इसके बाद भी एमएस धोनी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। एक सर्वे के मुताबिक भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद महेन्द्र सिंह धोनी दूसरे सबसे ज्यादा प्रशंसनीय व्यक्ति (Most Admired Personalities list) हैं। यह सर्व एक ब्रिटिश इंटरनेट-आधारित रिसर्च एंड डेटा एनालाइसिस फर्म YOUGOV ने कराया है, जिसमें 41 देशों के 42,000 लोगों ने भाग लिया।
इस सर्वे में दो कैटिगरीज (पुरुष और महिला) में दुनिया की सर्वाधिक प्रशंसनीय (मोस्ट ऐडमायर्ड) लोगों की लिस्ट तैयार की गई है। इस सर्वे के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया में सर्वाधिक प्रशंसनीय लोगों की लिस्ट में (पुरुष कैटिगरी में) छठे जबकि भारत में पहले स्थान पर हैं। भारतीय शख्सियतों में पीएम मोदी के बाद महेन्द्र सिंह धोनी का नाम शामिल है। यानि यहां धोनी ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।
इस सर्वे के मुताबिक भारत में पुरुषों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सबसे ज्यादा 15.66 प्रतिशत लोगों ने प्रशंसनीय माना जबकि महेन्द्र सिंह धोनी 8.58 प्रतिशत प्रशंसा अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। धोनी के बाद खेल जगत से महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को 5.81 प्रतिशत जबकि विराट कोहली को 4.46 प्रतिशत लोगों ने प्रशंसनीय माना।
इस मामले में भारत में महिलाओं की बात करें तो स्टार मुक्केबाज मैरी कॉम ने सबको पीछे छोड़ दिया है। मैरी कॉम को 10.36 प्रतिशत, किरण बेदी 9.46 प्रतिशत, महान गायिका लता मंगेशकर 9.23 प्रतिशत, बीजेपी की दिग्गज नेता सुषणा स्वराज 7.13 प्रतिशत और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को 6.35 प्रतिशत लोग प्रशंसनीय मानते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App