Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

इशांत शर्मा बोले- पत्नी और एमएस धोनी मुझे बुलाते हैं बूढ़ा, सिर्फ 32 का हूं मै

Ishant Sharma : इशांत शर्मा अपने जन्मदिन को शायद भारत में नहीं बल्कि यूएई में सेलिब्रेट करे, क्योंकि तब तक दिल्ली कैपिटल्स टीम आईपीएल 2020 के लिए यूएई रवाना हो सकती है। इशांत शर्मा आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा होंगे।

इशांत शर्मा बोले- पत्नी और एमएस धोनी मुझे बुलाते हैं बूढ़ा, सिर्फ 32 का हूं मै
X

भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (ishant sharma) ने वीडियो चैट के दौरान खुलासा किया कि पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (mahendra singh dhoni) अक्सर उम्र को लेकर चिढ़ाते हैं। इशांत शर्मा ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी उनको बूढ़ा कहकर पुकारते हैं, कहते हैं क्या कर रहा है बूढ़े! इशांत शर्मा ने कहा कि मै सिर्फ 32 साल का हूं, और ये बात मै माही भाई को बताता हूं कि मेरी उम्र 32 है। लेकिन एमएस धोनी कहते हैं बेटा तेरी उम्र 32 की होगी, लेकिन लगता तू 52 साल का है। इशांत शर्मा ने ये मजेदार खुलासा एक वीडियो चैट के दौरान सुनाया।

इशांत शर्मा की बीवी भी पुकारती है बूढ़ा

भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह (ishant sharma wife pratima singh) भी अक्सर ऐसे ही चिढ़ाती हैं। इशांत शर्मा को उनकी वाइफ प्रतिमा सिंह भी बूढ़ा कहकर पुकारती हैं, इस बात का खुलासा भी खुद इशांत शर्मा ने ही किया। भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का जन्म 2 सितम्बर 1988 को हुआ था, और अगले महीने वह अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे।

Also Read - ECB ने जोनाथन ट्रॉट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पाकिस्तान के विरुद्ध टेस्ट सीरीज में बनेंगे कोच

इशांत शर्मा अपने जन्मदिन को शायद भारत में नहीं बल्कि यूएई में सेलिब्रेट करे, क्योंकि तब तक दिल्ली कैपिटल्स टीम आईपीएल 2020 के लिए यूएई रवाना हो सकती है। इशांत शर्मा आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा होंगे।

और पढ़ें
Next Story