Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

एमएस धोनी के नाम जुड़ा एक और रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय

MS Dhoni Record : महेंद्र सिंह धोनी के नाम 324 टी20 मैचों में 300 छक्के हो गए हैं। इस फॉर्मेट में महेंद्र सिंह धोनी के नाम कुल 6733 रन है, इसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 84 है। टी20 में महेंद्र सिंह धोनी ने 27 बार अर्धशतक जड़े हैं।

एमएस धोनी ने खरीदा पूणे में नया घर
X
MS Dhoni

आईपीएल में आज खेले गए मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स टीम आरसीबी के विरुद्ध 37 रनों से हार गई। 170 रनों का पीछा करने उतरी एमएस धोनी की टीम 138 रन ही बना सकी, आपको बता दें कि सीएसके की पारी में सिर्फ एक छक्का लगा और वो कप्तान एमएस धोनी ने मारा।

महेंद्र सिंह धोनी द्वारा मारे गए एकलौते सिक्सर के साथ ही धोनी के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया। महेंद्र सिंह धोनी का ये टी20 करियर का 300वां सिक्सर था, जो सिर्फ अब तक दो भारतीय बल्लेबाज ही कर पाए हैं। एमएस धोनी से पहले मुंबई इंडियंस में शामिल रोहित शर्मा और सुरेश रैना के नाम ही इस फॉर्मेट में 300 छक्के हैं।

एमएस धोनी 300 छक्के (MS Dhoni 300 Sixes)

महेंद्र सिंह धोनी के नाम 324 टी20 मैचों में 300 छक्के हो गए हैं। इस फॉर्मेट में महेंद्र सिंह धोनी के नाम कुल 6733 रन है, इसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 84 है। टी20 में महेंद्र सिंह धोनी ने 27 बार अर्धशतक जड़े हैं।

Also Read - KKR टीम के लिए बुरी खबर, स्टार प्लेयर आंद्रे रुसेल हुए चोटिल

विराट कोहली भी रिकॉर्ड के नजदीक

RCB टीम के कप्तान विराट कोहली भी टी20 में 300 सिक्सर के नजदीक हैं, उनके नाम इस फॉर्मेट में 289 सिक्सर है। वहीं सबसे ज्यादा छक्के वाले भारतीय क्रिकेटर में रोहित शर्मा अव्वल है। रोहित शर्मा के नाम 375 छक्के हैं, और सुरेश रैना 311 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर है।

और पढ़ें
Next Story