Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Mohammed Shami Wife Hasin Jahan Profile: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां की पूरी कहानी

हसीन जहां भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हैं। इससे पहले मार्च 2018 में वह तब मीडिया की सुर्खियों में आईं थी जब उन्होंने अपने पति को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होने मीडिया के सामने मोहम्मद शमी पर किसी दूसरी जगह अफेयर के आरोप लगाए थे। आइए हसीन जहां के बारे में जानते हैं।

Hasin Jahan बोली - उत्तर प्रदेश में होती तो गलत हो जाता, पश्चिम बंगाल में सुरक्षित हूं
X
Hasin Jahan

हसीन जहां भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हैं। इससे पहले मार्च 2018 में वह तब मीडिया की सुर्खियों में आईं थी जब उन्होंने अपने पति को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होने मीडिया के सामने मोहम्मद शमी पर किसी दूसरी जगह अफेयर के आरोप लगाए थे। आइए हसीन जहां के बारे में जानते हैं।



हसीन जहां का जन्म 2 फरवरी 1980 को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सिउरी में हुआ। शादी से पहले हसीन जहां ने मॉडल के रुप में काम किया। वह हमेशा एक सफल मॉडल बनना चाहती थीं। वह एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री में ही काम करना चाहती थीं लेकिन पारिवारिक दबावों के चलते उन्होंने मॉडलिंग को अलविदा कह दिया।



परिवार और पति (Family And Husban)

हसीन जहां एक बंगाली मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता मोहम्मद हसन कोलकाता में एक बिजनेसमैन हैं और ट्रांसपोर्ट बिजनेस को चलाते हैं। उनकी मां एक हाउसवाइफ हैं।



हसीन जहां ने पहले एक स्थानीय युवक शेख सैफूद्दीन से साल 2002 में सादी की और उनसे दो बेटियों ने जन्म लिया। बच्चे होने के बाद भी हसीन जहां पढ़ाई करना चाहती थीं लेकिन पति के परिवारवाले इसके खिलाफ थे। इसके कारण साल 2010 में उनका तलाक हो गया।



6 जून 2014 को हसीन जहां ने भारतीय क्रिकेटर और अपने बॉयफ्रेंड मोहम्मद शमी से दूसरी शादी की। इस जोड़े ने साल 2015 में एक बेटी आइराह शमी को जन्म दिया।

करियर (Career)

हसीन जहां ने अपनी स्कूली शिक्षा कटवा के कटवा भारती भबन और स्नातक तक की पढ़ाई कोलकाता विश्वविद्यालय से पूरी की। हालांकि शादी के बाद उसने मॉडलिंग छोड़ दी।



विवाद (Controversy)

2016 में जब हसीन जहां ने अपने पति के साथ एक फोटो पोस्ट की जिसमें उसने स्लीवलेस ड्रेस पहनी हुई थीं। तब कट्टरपंथी मुस्लिमों ने उसकी खूब आलोचना की।

मार्च 2018 में हसीन जहां ने अपने पति और उसके परिजनों पर दो साल तक उत्पीड़न और कई बार जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया। हसीन ने पहले भी उसके और उसके परिवार के बारे में मौखिक रूप से 2018 में जादवपुर पुलिस स्टेशन को सूचित किया था, लेकिन उस समय उसने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की थी।



उसने अपने पति पर आरोप लगाया था कि उसका दूसरी जगह भी अफेयर है। हसीन जहां ने दूसरी महिलाओं के साथ मोहम्मद शमी की चैट के स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। हसीन के मुताबिक उसके पति ने पाकिस्तान की एक और लड़की से भी शादी की है।



तथ्य (Facts)

हसीन जहां की मोहम्मद शमी से मुलाकात साल 2012 में आईपीएल सीजन के दौरान हुई थी। उसे यात्रा करना काफी पसंद है। हसीन जहां को लेकर अफवाहें भी सामने आती रही हैं कि वह महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की नजदीकी दोस्त हैं। वह बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजिद की फैन भी हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story