21:58 PM(2 months ago )
कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का सुपर-8 का पहला मैच पूरी तरह धुल गया। एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी और मैच ऑफिशियली रद्द घोषित कर दिया गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी, लेकिन बारिश ने सब कुछ रोक दिया।
दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिल गए हैं। 2009 के चैंपियन पाकिस्तान के लिए ये सुपर-8 की शुरुआत निराशाजनक रही। अब उन्हें अगले मैच का इंतजार करना होगा।
कल (रविवार) का शेड्यूल भी काफी रोमांचक है: कैंडी में श्रीलंका vs इंग्लैंड
अहमदाबाद में भारत vs दक्षिण अफ्रीका- ये मुकाबला तो बड़ा धमाका करने वाला लग रहा है!
21:06 PM(2 months ago )
T20 World Cup 2026 के सुपर-8 में पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड मैच बारिश के चलते शुरू नहीं हो पाया है। ओवर कटौती जारी हो गई है। 10:16 PM IST तक 5-5 ओवर का मैच संभव।
19:22 PM(2 months ago )
टॉस के बाद बारिश के कारण खेल शुरू होने में देरी हुई है! पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन कोलंबो में बारिश ने मैदान ढक दिया। अभी स्कोर 0/0 (0 ओवर) है, मैच में देरी है। आगे अपडेट के लिए नजर रखें -बारिश रुकने पर खेल शुरू होगा।
18:38 PM(2 months ago )
पाकिस्तान की प्लेइंग-11: साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आज़म, फखर ज़मान, शादाब खान, उस्मान खान (विकेट कीपर), मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ़, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारिक।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।
18:37 PM(2 months ago )
पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। ख्वाजा नफे के स्थान पर फखर जमां टीम में आए हैं।
18:32 PM(2 months ago )
अच्छी बात ये है कि कवर्स हटा दिए गए हैं और टॉस सही वक्त पर होगा।
18:31 PM(2 months ago )
टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का आज पहला मैच है। पाकिस्तान की टक्कर कोलंबो में न्यूजीलैंड से है।