जानें बतौर ODI कैप्टन रोहित शर्मा, कोहली-धोनी से कैसे हैं बेहतर? WC 2023 की उम्मीद बेकार नहीं

जानें बतौर ODI कैप्टन रोहित शर्मा, कोहली-धोनी से कैसे हैं बेहतर? WC 2023 की उम्मीद बेकार नहीं
X
विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को वनडे की कप्तानी संभालने के लिए दे दी है। बोर्ड ने यह अहम फैसला 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड (World Cup 2023) कप को मध्यनजर रखते हुए लिया गई।

खेल। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई (BCCI) ने भारतीय टीम (Indian Team) में काफी बदलाव कर दिए हैं। वहीं बोर्ड ने आज विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को वनडे की कप्तानी संभालने के लिए दे दी है। बोर्ड ने यह अहम फैसला 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड (World Cup 2023) कप को मध्यनजर रखते हुए लिया गई। बीसीसीआई (BCCI) अब अपने तीसरे वर्ल्ड कप जीतने की तैयारियों में जुट गई है। अगर रोहित शर्मा के बतौर कप्तानी वाले रिकॉर्ड देखें जाए तो काफी बेहतर हैं।

कोहली और धोनी से भी आगे हैं रोहित

बता दें कि, अगर अब तक के भारतीय कप्तानों के 10 से ज्यादा मुकाबलों के रिकॉर्ड देखें जाए तो रोहित शर्मा का नाम विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी से भी ऊपर आता है। रोहित को मुले कुछ मौकों पर उन्होंने 10 वनडे मुकाबलों में भारतीय टीम की कप्तानी संभाली है, जिसमें 8 मैच रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने जीते हैं। यानी उनका जीत का प्रतिशत 80 रहा है।

कोहली बनाम धोनी

अगर कोहली की बात करें तो उन्होंने 95 वनडे मुकाबलों में भारतीय टीम की कप्तानी संभाली है, जिसमें उनकी कप्तानी में भारत को 65 मैच में जीत मिली है। इसी के साथ कोहली का जीत प्रतिशत 70.43 का रहा है और कोहली अब रोहित के बाद दूसरे भारतीय सफल कप्तानों में से एक हैं। वहीं, 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाले भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मामले में 4 नंबर पर मौजूद हैं। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 200 मुकाबलों में से 110 मैचों में जीत हासिल की है और उनका जीत प्रतिशत 59.52 का है।

रोहित का वनडे कप्तानी में प्रदर्शन

. रोहित को वनडे में सबसे पहले कप्तानी दिसंबर साल 2017 में श्रीलंका के खिलाड़ दी गई। उस समय 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया था।

. सितंबर साल 2018 में हुए एशिया कप में भी रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियन बनी थी।

. न्यूजीलैंड दौरे पर रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2 वनडे मुकाबले खेले जिसमें भारतीय टीम को 1 में हार का सामना करना पड़ा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story