Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

श्रीलंका में होने जा रही T20 लीग में खेलेंगे इरफान पठान! मार्टिन गुप्टिल भी दिखाएंगे दम

Lanka Premier League 2020 : लंका प्रीमियर लीग में 143 विदेशी खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धता जाहिर की है, इसमें पूर्व भारतीय आल राउंडर क्रिकेटर इरफान पठान भी शामिल है। खबर के मुताबिक न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने भी इसमें उपलब्धता जाहिर की है

श्रीलंका में होने जा रही T20 लीग में खेलेंगे इरफान पठान! मार्टिन गुप्टिल भी दिखाएंगे दम
X
Lanka Premier League2020

श्रीलंका अब अपनी खुद की टी20 क्रिकेट लीग शुरू करने जा रहा है, जिसको लेकर आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। श्रीलंका में पहली बार खेली जा रही लंका प्रीमियर लीग 2020 का उद्घाटन क्रिकेट मैच 28 अगस्त को खेला जाएगा, वहीं लंका प्रीमियर लीग का फाइनल मैच 20 सितंबर को खेला जाएगा। श्रीलंका में होने वाली इस लीग में भारतीय पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल भी शामिल हो सकते हैं।

लंका प्रीमियर लीग 2020 में खेलेंगे इरफान पठान !

श्रीलंका के डेली न्यूज में छपी खबर के मुताबिक लंका प्रीमियर लीग में 143 विदेशी खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धता जाहिर की है, इसमें पूर्व भारतीय आल राउंडर क्रिकेटर इरफान पठान भी शामिल है। खबर के मुताबिक न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने भी इसमें उपलब्धता जाहिर की है।

अब इन विदेशी खिलाड़ियों को फ्रेंचाइज अपनी टीमों में शामिल करेगी, तब स्पष्ट होगा कि कौन सा खिलाड़ी किस टीम के लिए खेलता हुआ नजर आएगा। हालांकि सभी 143 विदेशी खिलाड़ी इस लीग में शामिल नहीं हो सकते लेकिन जिस तरह इरफान पठान का प्रदर्शन रहा है, उसे देखते हुए जरूर ही उन्हें हर फ्रेंचाइज अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी।

Also Read - IPL 2020 : यूएई में क्रिकेटर को रहना होगा 14 दिन क्वारंटाइन? जानिए ट्रेवलर्स के लिए यूएई में क्या है नियम

लंका प्रीमियर लीग का शेड्यूल

लंका प्रीमियर लीग में कुल 23 मैच खेले जाएंगे, जिनका आयोजन श्रीलंका में 4 स्टेडियम पर होगा। लंका प्रीमियर लीग में 5 टीमें टाइटल के लिए भिड़ेंगी। पांच टीमें कोलोंबो, केन्डी, गाले, ड़मबोला और जाफना इस लीग में हिस्सा लेगी। श्रीलंका में पहली बार खेली जाने वाली इस टी20 क्रिकेट में 70 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हिस्सा लेंगे।

और पढ़ें
Next Story