IPL Mega Auction 2022: अर्जुन तेंदुलकर की खुली किस्मत, पिता के बाद अब लड़का खेलेगा इस टीम से

खेल। भारतीय (Indian) दिग्गज बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को आईपीएल की नीलामी के दौरान मुंबई ने खरीद लिया है। अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2022 (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन (Mega Auction) के दौरान 30 लाख की रकम में खरीदा गया। अर्जुन को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इस साल वह मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आने वाले हैं।
अर्जुन की खुल गई किस्मत
Arjun is ready to don the Blue and Gold threads again! 🕺🏽
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 13, 2022
A hearty welcome to you, Arjun Tendulkar 💙#OneFamily #MumbaiIndians #AalaRe #IPLAuction pic.twitter.com/nKLYbGd8RF
बता दें कि, अर्जुन तेंदुलकर एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। पिछले साल भी फरवरी साल 2021 में हुए आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को सिर्फ 20 लाख रुपये में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया था। एक सीजन के बाद उन्हें मुंबई इंडियंस ने रिलीज भी कर दिया था। अब फिर से मुंबई ने उनको आईपीएल 2022 के लिए खरीद लिया है।
पिता की वजह से रहे थे सुर्खियों में
अर्जुन तेंदुलकर लगातार अपने पिता की वजह से सुर्खियों में भी काफी रहे हैं, लेकिन वह अपने खेल के चलते अभी तक नाम या कोई मुकाम हासिल करने में ना कामयाब रहे हैं। जोकि पिता ने अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती पलों में कर लिया था। हालांकि सचिन के बेटे अर्जुन के ऊपर शुरुआत से ही हर किसी की नजर रही है और हर कोई चाहता है कि वह भी अपने पिता सचिन तेंदुलकर की तरह क्रिकेट के मैदान पर अपना एक शानदार मुकाम हासिल कर नाम रोशन करें।