IPL 2022: इस दिग्गज बल्लेबाज को मिलेगी बड़ी उपलब्धि, बनेंगे पंजाब किंग्स के कप्तान!

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए हुई नीलामी के दौरान इस बार पंजाब किंग्स ने एक धाकड़ बल्लेबाज को टीम में शामिल किया है। वह ऐसा खिलाड़ी हे जो टीम की कमान भी संभाल सकता है। पिछले सीजन में केएल राहुल (KL Rahul) ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की कमान संभाली थी। लेकिन वह इस बार इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। राहुल अब लखनऊ टीम (Lucknow team) से जुड़ गए हैं।
इस बल्लेबाज को मिलेगी कप्तानी
𝐃𝐇𝐀-𝐎𝐍𝐄 & only - Jatt ji! 😎#SaddaPunjab #PunjabKings #TATAIPLAuction #IPLAuction pic.twitter.com/lyYrafufzA
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) February 12, 2022
आईपीएल 2022 के ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने बड़ी बोली लगाते हुए भारतीय दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को 8.5 करोड़ रूपये में खरीदा है। उम्मीद है की शिखर धवन आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स की कमान संभाल सकते हैं। शिखर धवन इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए खेले हैं।
करेंगे शानदार प्रदर्शन
बता दें कि, शिखर धवन के पास काफी अनुभव है। उन्होंने इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की भी कमान संभाली है और अलग ही छाप छोड़ी है। शिखर धवन ने आईपीएल 2021 में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। धवन अपनी कप्तानी और तूफानी बल्लेबाजी से पंजाब किंग्स को आईपीएल का खिताब भी जीता सकते हैं। जब वह क्रीज पर होते हैं, तो टीम को जीत दर्ज करवाने में अहम भूमिका निभाते हैं।