IPL 2022: मुंबई इंडियंस की भी सामने आई नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरुआत से पहले सभी टीमें अपनी अपनी नई जर्सियों को लगातार सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। अब सभी टीमों की जर्सियों के ऐलान होने का दौर शुरू हो गया है। पहले तो दिल्ली कैपिटल्स ने जर्सी साझा की और अब मुंबई ने कर दी है। इस आईपीएल सीजन मुंबई की टीम भी अलग अंदाज में दिखने वाली है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की नई जर्सी सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रही है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सभी खिलाड़ी इस 15वें सीजन में नई जर्सी में दिखने वाले हैं। हालांकि, मुंबई ने अभी तक इस जर्सी को ऑफिशियली जारी नहीं किया है।
Mumbai Indians jersey for IPL 2022. pic.twitter.com/wifvO5D4P3
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 12, 2022
मुंबई इंडियंस का स्क्वाड
मुंबई इंडियंस टीम: ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, बासिल थम्पी, तिलक वर्मा, संजय यादव, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्केंडे, टायमल मिल्स, टिम डेविड, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद अरशद खान,अर्जुन तेंदुलकर।