Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

IPL 2022 Mega Auction: शिखर धवन समेत पंजाब में शामिल हुए ये खिलाड़ी, हुई पैसों की बारिश

आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) में खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश जारी है। इस दौरान आईपीएल फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों को खरीदने के लिए एक दूसरे में कड़ी टक्कर देखने को मिली।

IPL 2022 Mega Auction: शिखर धवन समेत पंजाब में शामिल हुए ये खिलाड़ी, हुई पैसों की बारिश
X

खेल। आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) में खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश जारी है। इस दौरान आईपीएल फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों को खरीदने के लिए एक दूसरे में कड़ी टक्कर देखने को मिली। गौरतलब है कि, आईपीएल 2022 के लिए पंजाब किंग्स ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया है। जिसमे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone)। पंजाब ने लिविंगस्टोन को बोले के दौरान बड़ी रकम 11.50 करोड़ रुपए में खरीदा है। आईपीएल 2022 के लिए ऑक्शन अभी बंगलौर में जारी है। क्योंकि काल सारे खिलाड़ियों पर बोली नहीं लग पाई थी। आइए जानें कौन से वो खिलाड़ी हैं जिनको पंजाब किंग्स ने बड़ी रकम पर खरीदा है।

ये खिलाड़ी हुए मालामाल

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने दिग्गज भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को 8 करोड़ 25 लाख रुपए में कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) को भी 9 करोड़ 25 लाख , जॉनी बेयरस्टो 6 करोड़ 75 लाख, राहुल चहर 5 करोड़ 25 लाख, शाहरुख खान 9 करोड़ और हरप्रीत बरार 3 करोड़ 25 लाख। सबसे महंगे खिलाड़ी पंजाब की ओर से लियाम लिविंगस्टोन रहे। उनको पंजाब ने 1.50 करोड़ रुपए में खरीदा है।

आईपीएल 2022 के लिए पंजाब किंग्स ने मेगा ऑक्शन से पहले महज दो खिलाड़ियों को ही वापिस टीम में रिटेन किया था। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2022 के लिए मयंक अग्रवाल समेत अर्शदीप सिंह को रिटेन किया। पंजाब किंग्स ने ऑक्शन के दौरान जिस तरह से खिलाड़ियों को खरीदा है, इसे देखते हुए नजर आ रहा है आईपीएल 2022 में मजबूत टीम है।

और पढ़ें
Kuldeep Sharma

Kuldeep Sharma

Sub Editor


Next Story