IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों को छोड़कर की बड़ी गलती, अब कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों को छोड़कर की बड़ी गलती, अब कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन
X
इस सीजन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की लय में नजर नहीं आई। टीम ने अब तक टूर्नामेंट में 5 मुकाबले खेले हैं। जिसमे 2 में जीत जबकि 3 में हार का सामना करना पड़ा है।

खेल। इस सीजन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की लय में नजर नहीं आई। टीम ने अब तक टूर्नामेंट में 5 मुकाबले खेले हैं। जिसमे 2 में जीत जबकि 3 में हार का सामना करना पड़ा है। आगर दिल्ली के पिछले साल के प्रदर्शन की बात करें तो बेहद अच्छा था। टीम अपने 14 मुकाबलों में से सिर्फ चार मैच ही हारी थी। लेकिन इस साल शुरुआती 5 मैचों में से 3 मैच हार गई है। देखा जाए तो पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन दिल्ली का प्रदर्शन बेहद खराब है। टीम ने इस बार की नीलामी के दौरान कुछ ऐसे खिलाड़ियों को नहीं खरीदा जो पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। लेकिन अब वही खिलाड़ी दूसरी टीम से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आइए जानें कौन हैं वो खिलाड़ी।

1. आवेश खान (Avesh Khan)

आईपीएल 2021 में आवेश खान दिल्ली की टीम का हिस्सा थे। लेकिन इस बार दिल्ली ने उन्हें नहीं खरीदा। इस तेज गेंदबाज ने उस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 16 मुकाबलों 24 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। इस बार यानी आईपीएल 2022 की नीलामी के दौरान आवेश खान को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 करोड़ रुपये खरीदा। यह फैसला नई टीम के लिए बिल्कुल सही साबित हुआ। आवेश कई मैचों में अब तक घातक गेंदबाजी कर चुके हैं।

2. उमेश यादव (Umesh Yadav)

पिछले आईपीएल सीजन में तेज गेंदबाज उमेश यादव भी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। लेकिन इस बार डीसी ने उनको नहीं खरीदा। इस सीजन उमेश अब केकेआर की तरफ से खेल रहे हैं। उमेश यादव ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 10 बल्लेबाजों को अब तक अपना शिकार बनाया है।

3. शिमरन हेटमायर (Shimron Hetmyer)

वेस्टइंडीज के खतरनाक बल्लेबाज शिमरन हेटमायर भी पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेले थे। लेकिन इस बार की नीलामी के दौरान दिल्ली ने उनको नहीं खरीदा। इस बार के मेगा ऑक्शन में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा और अब वह टीम के लिए बड़ा ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि, इस सीजन अब तक हुए मुकाबलों में शिमरन हेटमायर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story