IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी मुंबई की टीम, जानें कब और कहां देखें मैच
आज यानी 17 मई को आईपीएल में 1 मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत आज सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) से होगी।

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) को अपना विजेता जल्द ही मिल जाएगा। क्योंकि अब सभी टीमों के बीच प्लेऑफ में जाने के लिए मुकाबले खेले जा रहा हैं। ऐसे में टीमें कड़ी मेहनत कर रही हैं। ताकि शानदार प्रदर्शन करने के बाद प्लेऑफ में जगह बनाई जा सके। आज यानी 17 मई को आईपीएल में 1 मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत आज सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) से होगी। बता दें कि, मुंबई का यह सीजन बेहद खराब रहा है। टीम प्लेऑफ की दौड़ से भी बाहर हो गई हैं। जबकि हैदराबाद ने भी कुछ खास कमाल नहीं किया।
🔵 𝔾𝔼𝕋. 𝕊𝔼𝕋. 𝔾𝕆. 🟠
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 17, 2022
Paltan, आवाज कोणाचा? 🤩#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians #MIvSRH pic.twitter.com/YrwohP06CJ
1. कब होगा मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला?
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाला मैच आज यानी 17 मई को खेला जाएगा।
2. किस मैदान पर होगी दोनों टीमों के बीच भिड़ंत?
Wankhede Stadium पर होगी मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत।
3. कितने बजे शुरू होगा मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच?
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा जबकि इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।
4. मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
दोनों टीमों का स्क्वाड
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), अब्दुल समद, उमरान मलिक, एडेन मार्करम, शशांक सिंह, रविकुमार समर्थ राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स विष्णु विनोद, निकोलस पूरन, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, सौरभ दुबे, प्रियम गर्ग, मार्को जेंसन, सीन एबॉट, रोमारियो शेफर्ड, फजलाख फारूखी, जगदीश सुचित, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार।
मुंबई इंडियंस: बल्लेबाज- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, आर्यन जुयाल, स्पिनर- मयंक मार्कंडेय, मुरुगन अश्विन, सूर्यकुमार यादव, डिवाल्ड ब्रेविस, डैनियन सैम्स, संजय यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, अनमोलप्रीत सिंह, काइरन पोलार्ड, फैबियन एलन, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, टाइमल मिल्स, अरशद खान, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ, बेसिल थंपी।