IPL 2022: दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबला आज, जानें कब और कहां देखें टक्कर

IPL 2022: दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबला आज, जानें कब और कहां देखें टक्कर
X
आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरुआत हो चुकी है। आईपीएल में पहला मुकाबला सीएसके बनाम केकेआर (CSK vs KKR) के बीच खेला गया। अब इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच खेला जाएगा।

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरुआत हो चुकी है। आईपीएल में पहला मुकाबला सीएसके बनाम केकेआर (CSK vs KKR) के बीच खेला गया। अब इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला बड़ा ही रोमांचक होने वाला है। दोनों टीमों में आईपीएल मेगा ऑक्शन के दौरान एक से बढ़कर एक खिलाड़ियों को खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल को दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाता है। क्रिकेट फैंस इसे बड़े दिलचस्प के साथ देखते हैं। आइए जानें कब और कहां देखें दिल्ली बनाम मुंबई के बीच होने वाला मुकाबला।

1. कब होगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच 27 मार्च को मैच खेला जाएगा।

2. किस मैदान पर होगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला?

चेन्नई बनाम कोलकाता के बीच खेले जाने वाला मुकाबला ब्रेबौर्न स्टेडियम पर खेला जाएगा।

3. कितने बजे से खेला जाएगा यह मुकाबला?

यह मुकाबला दिन के 3:30 बजे से खेला जाएगा जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले होगा।

4. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story