Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

IPL 2022: आरसीबी से होगी दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर, जानें कब और कहां देखें मैच

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज यानी 16 अप्रैल को 2 मुकाबले होने थे। जिसमें दिन का पहला मैच मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स (MI vs LSG) के बीच खेला जा रहा है। जबकि दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी (DC vs RCB) के बीच खेला जाएगा।

IPL 2022: आरसीबी से होगी दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर, जानें कब और कहां देखें मैच
X

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज यानी 16 अप्रैल को 2 मुकाबले होने थे। जिसमें दिन का पहला मैच मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स (MI vs LSG) के बीच खेला जा रहा है। जबकि दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी (DC vs RCB) के बीच खेला जाएगा। बता दें कि, दिल्ली की कमान ऋषभ पंत के हाथों में होगी जबकि आरसीबी को फाफ डु प्लेसिस संभालते हुए नजर आएंगे।

1. कब होगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी के बीच मुकाबला?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी के बीच खेले जाने वाला मैच आज यानी 16 अप्रैल को खेला जाएगा।

2. किस मैदान पर होगी दोनों टीमों के बीच टक्कर?

वानखेड़े स्टेडियम पर होगी दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी के बीच टक्कर।

3. कितने बजे शुरू होगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी मैच?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा जबकि इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।

4. दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी के बीच होने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग को हॉटस्टार पर देखा सकता है।

दोनों टीमों का स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रोवमन पॉवेल, मंदीप सिंह, सरफराज खान, यश ढुल, ललित यादव, रिपल पटेल, एनरिक नॉर्किया, अश्विन हेब्बर, टिम सेइफर्ट, केएस. भरत, मिचेल मार्श, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, लुंगी एंगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद, चेतन सकारिया, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी, विकी ओस्तवाल, प्रवीण दुबे।

आरसीबी: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन बेहरेनडोर्फ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंद, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, अनीश्वर गौतम, कर्ण शर्मा, डेविड विली, लवनीथ सिसोदिया और सिद्धार्थ कौल।

और पढ़ें
Kuldeep Sharma

Kuldeep Sharma

Sub Editor


Next Story