Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

IPL 2020 : ये चार बड़े क्रिकेटर आखिरी बार खेलने उतरेंगे आईपीएल !

IPL 2020 : इंडियन प्रीमियर लीग 2020 की शुरुआत 29 मार्च से हो रही है। आईपीएल 2020 को लेकर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल 2020 कई खिलाड़ियों के लिए आखिरी आईपीएल भी साबित हो सकता है।

IPL 2020 : ये चार बड़े क्रिकेटर आखिरी बार खेलने उतरेंगे आईपीएल !
X
IPL 2020

IPL 2020 : इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 29 मार्च से शुरू हो रही है। भारत में सभी क्रिकेट प्रशंसक आईपीएल 2020 को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल 2020 में क्रिकेट प्रशंसकों को सबसे ज्यादा इस बात का इंतिजार है कि उनके चहेते महेंद्र सिंह धोनी लम्बे अंतराल के बाद क्रिकेट मैदान पर खेलने उतरेंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग भारत में क्रिकेट लीग से अधिक एक त्यौहार की तरह आता है। सभी क्रिकेट प्रशंसक अपने अपने फेवरेट खिलाड़ी को खेलते हुए देखना चाहते हैं लेकिन कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके लिए आईपीएल 2020 आखिरी सीजन हो सकता है। जिसमें सबसे बड़ा नाम महेंद्र सिंह धोनी का है आइए जानते हैं धोनी और उनके आलावा कौन से क्रिकेटर हैं जिनके लिए आईपीएल 2020 अंतिम सीजन हो सकता है।

क्रिस गेल

यूनिवर्स बॉस नाम से मशहूर क्रिस गेल जैसे विस्फोटक बल्लेबाज के लिए आईपीएल फॉर्मेट एक दम फिट है। क्रिस गेल के नाम आईपीएल में कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जिनमे वो अव्वल है। सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड हो चाहे सर्वाधिक इंडिविजुअल स्कोर बनाने का स्कोर हो, क्रिस गेल सब खिलाडियों से आगे हैं।

क्रिस गेल के साथ आईपीएल में सबसे अधिक खराब बात यही रही है कि उन्हें किसी एक टीम ने रिजर्व करने नहीं रखा। आईपीएल 2020 में क्रिस गेल पंजाब की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। 40 वर्ष के क्रिस गेल के लिए आईपीएल 2020 अंतिम आईपीएल सीजन हो सकता है।


शेन वॉटसन

ऑस्ट्रलिया के आल राउंडर बल्लेबाज शेन वॉटसन का आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड रहा है। आईपीएल 2019 फाइनल में भी शेन वॉटसन ही थे जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सर्वाधिक रन बनाए थे और विजेता मुंबई इंडियंस को कड़ी टक्कर दी थी।

आईपीएल 2020 में भी शेन वॉटसन चेन्नई सुपर किंग्स टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। 39 वर्ष के शेन वॉटसन ने ऑस्ट्रलिया क्रिकेट से सन्यास ले लिया है और शायद इस बार आईपीएल खेलने के बाद वो आईपीएल को भी अलविदा कह दें। शेन वॉटसन का भी आईपीएल 2020 आखिरी आईपीएल हो सकता है।


महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले संस्करण से खेल रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार आईपीएल खिताब जिताए हैं। महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी बनाए हुए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच पिछले साल वर्ल्ड कप में खेला था, जिसके बाद एमएस धोनी ने क्रिकेट से दूरी बनाई हुई है। धोनी के फैंस चाहते थे एमएस धोनी जल्द क्रिकेट में वापसी करें लेकिन एमएस धोनी क्रिकेट वापसी के सवाल पर बचते हुए नजर आए।

अब धोनी के फैंस का इंतिजार खत्म हो रहा है क्योंकि जल्द ही आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे लेकिन धोनी जिस तरह से फैसले लेते हैं उसको देखकर लगता है कि आईपीएल 2020 उनका आखिरी आईपीएल होगा। हालांकि उनको लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के सहमालिक कह चुके हैं कि धोनी 2021 में भी आईपीएल खेलेंगे लेकिन ये सब जानते हैं कि धोनी के फैसले खुद धोनी ही ले सकते हैं न कि कोई अन्य।


डेल स्टेन

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन सबसे तेज गेंदबाजों में शामिल हैं लेकिन पिछले आईपीएल मुकाबलों में डेल स्टेन का प्रदर्शन प्रभावित नहीं कर सकता है। आईपीएल 2015 में डेल स्टेन 6 और 2016 में 1 मैच खेल सके थे जबकि 2017 और 2018 आईपीएल में डेल स्टेन ने कोई मैच नहीं खेला था। आईपीएल 2019 में भी डेल स्टेन सिर्फ 2 मैच ही खेल सके थे। आईपीएल 2020 में प्रदर्शन के आधार पर यह तय हो सकता है कि डेल स्टेन आईपीएल 2021 में खेलेंगे या नहीं।



और पढ़ें
Next Story