भारतीय क्रिकेटर्स लड़कियों के रूप में भी नजर आए खूबसूरत- देखिए फोटो
Cricketers As Girl : विराट कोहली, एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर आदि सभी क्रिकेटर्स की फोटो बनाई गई थी। अब क्रिकेट एडिक्टर ने एक ऐप की सहायता से भारतीय क्रिकेटर्स के रूप को लड़की के रूप में बदला, और देखा कि क्रिकेटर्स बतौर लड़कियां कैसे नजर आते है।

सोशल मीडिया पर कई तरह की ऐप मौजूद रहती है, जो हमारे मनोरंजन के लिए होती है। कई ऐप की मदद से तैयार की गई फोटोएं सोशल मीडिया पर वायरल होती है। यूजर्स अपनी फोटो के साथ अपने फेवरेट स्टार की फोटो भी इन ऐप की मदद से बनाते हैं, ताकि वह देख सके कि उनके चहेते दूसरे रूप में कैसे नजर आएंगे। इसी तरह कुछ दिनों पहले भारतीय क्रिकेटर्स की बुढ़ापे वाली फोटो शेयर हो रही थी, इसमें देखा जा सकता था कि भारतीय क्रिकेटर्स बुढ़ापे में कैसे नजर आने वाले हैं।
इसमें विराट कोहली (Virat Kohli), एमएस धोनी (MS Dhoni), सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) आदि सभी क्रिकेटर्स की फोटो बनाई गई थी। अब क्रिकेट एडिक्टर ने एक ऐप की सहायता से भारतीय क्रिकेटर्स के रूप को लड़की के रूप में बदला, और देखा कि क्रिकेटर्स बतौर लड़कियां कैसे नजर आते है।
इसी कड़ी में भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल लड़की के रूप में बहुत ही खूबसूरत नजर आए। इस ऐप की सहायता से रूप में थोड़ा बदलाव करके बालों को लम्बा कर दिया जाता है, जो आमतौर पर लड़कियां रखती है। इसके साथ भारतीय क्रिकेट टीम में ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन भी लड़की के रूप में खूबसूरत नजर आए।