Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

MS Dhoni Birthday ट्विटर पर हुआ ट्रेंड, साथी खिलाड़ियों ने इस तरह दी धोनी को जन्मदिन की बधाई

MS Dhoni Birthday 2020 : महेंद्र सिंह धोनी के चर्चित शॉट हेलीकॉटपर शॉट, को लेकर ब्रावो ने एक सांग बनाया और उसे धोनी के जन्मदिन पर रिलीज किया। महेंद्र सिंह धोनी के फैंस ने ट्विटर पर उन्हें शुभकामनाएं दी। धोनी के जन्मदिन के अवसर पर ट्विटर पर एमएस धोनी बर्थडे और महेंद्र सिंह धोनी बर्थडे ट्रेंड कर रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर इमोशनल हुए विराट कोहली, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले - BCCI कराए फेयरवेल मैच
X
MS Dhoni

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के सबसे सफल कप्तानों में एक महेंद्र सिंह धोनी आज 7 जुलाई (MS Dhoni Birthday 2020) को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी पिछले कई सालों से अपना जन्मदिन भारतीय क्रिकेट टीम के साथी क्रिकेटर्स के साथ मना रहे हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते इस बार वह अपना जन्मदिन घर पर पत्नी साक्षी (MS Dhoni Wife Sakshi) और बेटी जीवा धोनी के साथ सेलिब्रेट करेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी को फैंस दी शुभकामनाएं

महेंद्र सिंह धोनी के 39वें जन्मदिन (MS Dhoni 39th Birthday) पर भारतीय क्रिकेट के क्रिकेटर्स और विदेशी खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी, इस मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) में उनके साथी क्रिकेटर डीजे ब्रावो ने तो एक स्पेशल सांग (MS Dhoni Helicopter Song) उनको डेडिकेट किया।

महेंद्र सिंह धोनी के चर्चित शॉट हेलीकॉटपर शॉट, को लेकर ब्रावो ने एक सांग बनाया और उसे धोनी के जन्मदिन पर रिलीज किया। महेंद्र सिंह धोनी के फैंस ने ट्विटर पर उन्हें शुभकामनाएं दी। धोनी के जन्मदिन के अवसर पर ट्विटर पर एमएस धोनी बर्थडे और महेंद्र सिंह धोनी बर्थडे ट्रेंड कर रहे हैं।

महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णामूर्ति ने धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- दुनिया भर में लाखों लोगों के लिए प्रेरणा, और मेरे रोल मॉडल एमएस धोनी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।




और पढ़ें
Next Story