Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

IND Vs NZ T20 : छक्के के साथ भारत ने जीता पहला मुकाबला, श्रेयस अय्यर-केएल राहुल रहे मैच के हीरो

IND Vs NZ T20 Live: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में पहला T20 मुकाबला खेला गया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

IND Vs NZ T20 : छक्के के साथ भारत ने जीता पहला मुकाबला, श्रेयस अय्यर-केएल राहुल रहे मैच के हीरो
X

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में पांच मैचों की सीरीज का पहला T20 मुकाबला खेला गया। जिसे भारत ने छह विकेट से जीत लिया है। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के अर्धशतक की बदौलत भारत ने छह विकेट से मुकाला जीता है।

न्यूजीलैंड में मैच भारतीय समयनुसार साढ़े 12 बजे शुरू हुआ। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर मेजबान को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। कोलिन मुनरो और गुप्टिल ने न्यूजीलैंड को सधी हुई शुरुआत दिलाई। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए। भारत ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया है। 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त हासिल की है।

IND Vs NZ 1st T20 Live Update

भारतीय पारी - 165/4, ओवर - 16 - भारत को जीत के लिए 24 बॉल पर 39 रन

भारतीय पारी - 129/3, ओवर - 12 - भारत को जीत के लिए 48 बॉल पर 75 रन


OUT - भारत को लगा बड़ा झटका, कप्तान विराट कोहली लौटे पवेलियन। विराट कोहली 45 रन बनाकर हुए आउट।

OUT - के एल राहुल 56 रन बनाकर आउट।

भारतीय पारी - 107/1, ओवर - 9 - भारत को जीत के लिए 66 बॉल पर 96 रन

भारतीय पारी - 91/1, ओवर - 8

भारतीय पारी - 57/1, ओवर - 5

पहली विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भारतीय पारी को संभाला है। दोनों ने मिलकर पांच ओवर में 57 रन बना लिए हैं। के एल राहुल 27 रन बनाकर वहीँ कप्तान विराट कोहली 20 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

न्यूजीलैंड पारी -203/5, ओवर - 20

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 203 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विल्लियम्सन समेत रॉस टेलर और कॉलिन मुनरों ने अर्धशतक लगाया, जिसकी मदद से न्यूजीलैंड टीम 203 का विशाल स्कोर बनाया है।

न्यूजीलैंड पारी -178/4, ओवर - 17

Fifty - केन विल्लियम्सन ने अपने T20 करियर का 10 अर्धशतक लगाया। कप्तान विल्लियम्सन ने चौके साथ अपना अर्धशतक पूरा किया।

न्यूजीलैंड पारी -143/3, ओवर - 15


न्यूजीलैंड ने 15 ओवर में 143 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड यहां से अपनी पारी तेज करना चाहेगी। न्यूजीलैंड चाहेगी कि स्कोर बोर्ड पर 200 रनों को पार करे।


न्यूजीलैंड पारी - 91/1, ओवर - 10

न्यूजीलैंड ने पहले 10 ओवर में शानदार 91 रनों की पारी खेली जबकि सिर्फ 1 विकेट गवायां है। मार्टिन गुप्टिल को भारतीय गेंदबाज शिवम् दुबे ने कैच आउट कराया, वहीँ दूसरे सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने अपने T20 करियर का 10वा अर्धशतक लगाया है।

भारतीय क्रिकेट टीम - विराट कोहली, रोहित शर्मा, के एल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, शिवम् दुबे, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - मार्टिन गुप्टिल, मुनरो, विल्लियम्सन, डी ग्रेंडहोम, रॉस टेलर, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, टिम सेफर्ट, ब्लेयर टिकनर, हामिश बेनेट

और पढ़ें
Next Story