IND vs ENG: वर्ल्ड चैंपियन नहीं रोक पाई भारत का अजय रथ, इंग्लैंड को 100 रन से दी बड़ी मात

IND vs ENG: वर्ल्ड चैंपियन नहीं रोक पाई भारत का अजय रथ, इंग्लैंड को 100 रन से दी बड़ी मात
X
IND vs ENG: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड का मुकाबला मजबूत भारतीय टीम से हुआ। इस मैच में इंग्लैंड टीम भारत का अजय रथ नहीं रोक पाई। भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से मात दी है। पढ़ें अपडेट्स...

India vs England, World Cup 2023 Match 29: भारत और इंग्लैंड क्रिकेट विश्व कप 2023 के 29वें मैच में लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़े। भारत ने लगातार छह मैचों से जीत हासिल करके अपना अजेय रथ जारी रखा है, जबकि इंग्लैंड के लिए ये करो या मरो का मैच रहा। भारत अब 12 अंकों के साथ अंक तालिका में नंबर एक पर है और इंग्लैंड 2 अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर है। 2019 में भी कुछ-कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। भारत ने लगातार पांच जीत के साथ इंग्लैंड का सामना किया, लेकिन 31 रन से हार गया और इंग्लैंड ने ट्रॉफी उठाई। हालांकि, अब समय अलग है। भारत का दबदबा कायम रहा है और उसने ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी टीमों पर दबदबा बनाते हुए इंग्लैंड को भी मात दे दी है। भारत ने आज के मैच में इंग्लैंड को 100 रन से मात दी है। पढ़ें अपडेट्स...

भारत ने 100 रन से जीता मैच

भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से मात दी है। लखनऊ में भारत ने सिर्फ 229 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पारी शुरू होने से पहले ऐसा माना जा रहा था कि भारत ये मैच हार जाएगा, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड ने घुटने टेक दिए और पूरी टीम सिर्फ 129 रनों पर आउट हो गई। इस वर्ल्ड कप में भारत की यह लगातार छठी जीत है।

इंग्लैंड के गिरे सात विकेट

इंग्लैंड ने अपने सात विकेट गंवा दिए हैं। इस मैच में भारत की जीत पक्की हो गई है। इंग्लैंड के 98 रन पर ही सात विकेट हो गई है।

इंग्लैंड को लगा छठा झटका

भारत के गेंदबाजों ने इंग्लैंड की आधी से ज्यादा टीम को पवेलियन भेज दिया है। इंग्लैंड के 81 रन पर 6 विकेट हो गए हैं। भारत ने मैच को अपनी मुट्ठी में कर लिया है।

इंग्लैंड के गिरे पांच विकेट

इंग्लैंड ने अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं। इंग्लैंड का स्कोर 16 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 54 रन है। इंग्लैंड के डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स और जोस बटलर आउट हो गए हैं।

इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा

भारत के गेंदबाजों ने इंग्लैंड चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। इंग्लैंड ने 40 रन पर अपनी चार विकेट गंवा दिए हैं। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए हैं।

इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका

भारत ने मैच में अच्छी वापसी की है। भारत ने इंग्लैंड के 33 रन पर तीन विकेट ले लिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने डेविड मलान और जो रूट को पवेलियन भेजा, तो वहीं मोहम्मद शमी ने बेन स्टोक्स का आउट किया है।

इंग्लैंड को लगातार दो झटके

बुमराह ने इंग्लैंड के लगातार दो विकेट झटके हैं। डेविड मालन और जो रूट पवेलियन पहुंच गए हैं। इंग्लैड ने 30 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं।

इंग्लैंड की पारी शुरू

इंग्लैंड ने अपनी पारी की शुरुआत कर दी है। भारत ने इंग्लैंड को 230 का टारगेट दिया है। जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान ऑपनिंग कर रहे हैं।

भारत ने दिया 230 का टारगेट

भारत ने इंग्लैंड को 230 रनों का टारगेट दिया है। जहां कप्तान रोहित शर्मा अपने शतक से चूके। वहीं, सुर्यकुमार यादव भी अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। रोहित ने 87 और सूर्यकुमार ने 49 रन की पारी खेली।

सूर्यकुमार यादव आउट

भारत को आठवां झटका लगा है। सूर्यकुमार यादव 49 रन बनाकर आउट हुए है। सूर्यकुमार यादव को डेविड विली ने पवेलियन भेजा है।

183 रन पर भारत की सात विकेट

भारत ने 41वें ओवर में 183 रन पर अपने सात विकेट गंवा दिया हैं। रवींद्र जडेजा आठ रन और मोहम्मद शमी 1 रन बनाकर आउट हुए।

शतक से चूके रोहित शर्मा

भारत को बड़ा झटका लगा है। भारत ने 164 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए है। भारत की नाव डूबने से बचाने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा भी पवेलियन पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा 87 रन बनाकर आउट हुए हैं।

भारत का चौथा विकेट गिरा

भारत को चौथा झटका लगा है। केएल राहुल 58 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हो गए। डेविड विली ने राहुल को पवेलियन भेजा है।

25वें ओवर में आए 11 रन, भारत के 100 रन पूरे

लियाम लिविंगस्टोन ने 25वां ओवर किया था। इस ओवर में केएल राहुल ने दो चौके जड़ दिए। इस ओवर में कुल 11 रन आए और इसके साथ ही भारत का स्कोर 100 के पार हो गया। 25 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 100 रन पहुंच गया है। रोहित शर्मा 57 और केएल राहुल 30 रन की पारी खेल रहे हैं।

रोहित शर्मा ने पूरा किया अर्धशतक

रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इससे पहले इस वर्ल्ड कप में उन्होंने एक शतक और अर्धशतक ठोका था। पिछले दो मुकाबलों में उन्होंने 48 और 46 रन की शानदार पारियां खेली थी। 24 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 89 रन है।

भारत का स्कोर 81/3

22 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 81 रन पहुंच गया है। रोहित शर्मा और केएल राहुल काफी आराम से बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित 49 और केएल राहुल 19 रनों पर सधी हुई बैटिंग कर रहे हैं।

भारत का स्कोर 78 रन

20 ओवर का मैच खत्म हो चुका है। 21 वें ओवर में भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 78 रन है। भारतीय टीम को रनों की रफ्तार तेज करने की जरूरत है। फिलहाल रोहित शर्मा 48 और केएल राहुल 17 रन पर खेल रहे हैं।

कप्तान रोहत शर्मा अपने अर्धशतक से कुछ रन दूर

कप्तान रोहित शर्मा ने गियर बदल दिया है। वे चौकों में डील करते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरे छोर पर केएल राहुल भी सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे हैं। हिटमैन अब अपने अर्धशतक से कुछ ही रन की दूरी पर हैं। 19 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 67 रन है।

18वें ओवर से आए 5 रन

18वें ओवर से मात्र पांच ही रन आए है। मार्क वुड के इस ओवर में केएल राहुल ने एक चौका लगाया है। 18 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 67 रन पहुंच गया है। रोहित शर्मा 42 और केएल राहुल 12 रनों की पारी खेल रहे हैं।

भारत ने 17 ओवर में बनाए 62 रन

17 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 62 रन पहुंच गया है। कप्तान रोहित शर्मा 53 गेंदों में 42 रनों पर पहुंच गए हैं। वह अपनी पारी के दौरान 5 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। वहीं केएल राहुल सात की पारी खेल रहे हैं।

भारत का स्कोर 50 रन

15 ओवर का मैच समाप्त हो चुका है। इसके बाद टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 50 रन है। लखनऊ में पिच से गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही है। रोहित शर्मा 33 और केएल राहुल चार रन पर जोरदार पारी खेल रहे हैं।

भारत का स्कोर 42

13 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 42 रन है। भारतीय बल्लेबाज फंसे हुए लग रहे हैं। एक छोर पर रोहित शर्मा सहज होकर अपनी पारी खेल रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ से कोई उनका साथ नहीं दे पा रहा है।

भारत का तीसरा विकेट गिरा, श्रेयस अय्यर आउट

12वें ओवर में 40 रन के स्कोर पर भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिर गया है। श्रेयस अय्यर 16 गेंदों में चार रन बनाकर आउट हुए हैं। उन्हें क्रिस वोक्स ने पवेलियन भेजा दिया है। लखनऊ में इंग्लैंड के गेंदबाज आग उगल रहे हैं।

10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 35

10 ओवर का मैच खेला जा चुका है। पहले 10 ओवर इंग्लैंड के नाम रहे है। इस दौरान भारत ने शुभमन गिल और विराट कोहली के विकेट गंवा दिए हैं। 10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 35 रन है। रोहित शर्मा 30 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 24 और श्रेयस अय्यर आठ बॉल में 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

विराट कोहली जीरो पर आउट

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा है। कोहली 9 गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल पाए। उन्हें डेविड विली ने आउट कर दिया। सातवें ओवर में 27 रन पर दूसरे झटके से भारतीय पारी थोड़ी डगमगा गई है।

भारत ने 6 ओवरों में बनाए 27 रन

भारत ने 6 ओवरों के बाद एक विकेट के नुकसान के साथ 27 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 7 बॉल खेलने के बाद अभी तक अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं। रोहित शर्मा 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारत को लगा पहला झटका

भारत का पहला विकेट गिर गया है। शुभमन गिल 9 रन बनाकर पवैलियन लौट गए हैं। उन्हें क्रिस वोक्स ने क्लीन बोल्ड कर दिया। भारत ने 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 26 रन जोड़ लिए हैं। अब स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मैदान में बैटिंग करने उतरे हैं।

कप्तान ने भी खाता खोला

भारतीय बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा ने भी चौके के साथ अपना खाता खोल लिया है। उन्होंने डेविड विली की लगातार दो गेंद पर एक चौका और छक्का जड़ दिया। इसके बाद भारत का स्कोर 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 15 रन तक पहुंच गया है।

शुभमन गिल ने भारतीय टीम का खाता खोला

भारत ने 2 ओवरों के बाद बिना किसी नुकसान के 4 रन जोड़ लिए हैं। भारतीय टीम का पहला ओवर मेडन रहा। रोहित शर्मा अभी तक एक भी रन नहीं ले सके। लेकिन दूसरे छोर ने शुभमन गिल ने चौका जड़कर भारत का खाता खोल दिया है। इंग्लैंड के गेंदबाज विली ने एक ओवर किया और वह मेडन रहा। वोक्स अपने एक ओवर में 4 रन दिए हैं।

रोहित-शुभमन ओपनिंग पर उतरे

भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने मैदान में उतरे हैं। इंग्लैंड के लिए विली बॉलिंग करने के लिए पहुंचे। डेविड विली ने भारत की पारी का पहला ओवर मेडन फेंका हैं। हालांकि, दोनों खिलाड़ी मजबूती के साथ टिके हुए हैं।

इंग्लैंड पहले गेंदबाजी करेगा

लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बटलर ने कहा कि यह आंतरिक निर्णय था और उनके पास पहले गेंदबाजी करने का कोई विशेष कारण नहीं था। रोहित इस फैसले से खुश थे और उन्होंने कहा कि वह पहले ही बल्लेबाजी करना चाहते थे।

भारत और इंग्लैंड प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा (Captain), हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (WK), रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव शामिल हैं।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में जोस बटलर (Captain), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (WK), सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स, ब्रायडन कार्स, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स शामिल हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story