Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

IND vs SA: आखिरी दिन के मुकाबले में बारिश डाल सकती है खलल, जानें सेंचुरियन के मौसम का अपडेट

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच पांचवें दिन का मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन इस पांचवें और आखिरी दिन का खेल बारिश बिगाड़ सकती है।

IND vs SA: आखिरी दिन के मुकाबले में बारिश डाल सकती है खलल, जानें सेंचुरियन के मौसम का अपडेट
X

खेल। सेंचुरियन (Centurion Test) में भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच पांचवें दिन का मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन इस पांचवें और आखिरी दिन का खेल बारिश बिगाड़ सकती है। इस समय भारतीय टीम जीत के करीब है, भारत ने मेजबान टीम को 305 रनों का लक्ष्य दिया था। वहीं मेजबान टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक अपने 4 विकेट गंवा दिए। हालांकि, मौजूद वक्त में सबकी नजरें मौसम पर रहेंगी।

इससे पहले दूसरे दिन का खेल भी बारिश के कारण बिगड़ा था। उस दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी गई थी। सेंचुरियन में लगातार बादल छाए हुए हैं। अगर बारिश होती है तो भारत की जीत पर पानी फिर जाएगा।

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 30 दिसंबर को दो घंटे बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के साथ थंडरस्ट्रोम भी परेशानी बढ़ा सकता है।

एल्गर बढ़ा सकते हैं भारत की परेशानी

पांचवें और आखिरी दिन के खेल पर बारिश का ग्रहण तो लग ही सकता है उसके अलावा अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर भी भारतीय टीम की मुश्किल बढ़ा सकते हैं। बता दें कि कप्तान एल्गर इस समय 52 रन बनाकर नाबाद हैं, और अगर उन्होंने इसी तरह की पारी पांचवें दिन भी खेली तो साउथ अफ्रीका भारीतय टीम से जीती हुई बाजी हार सकती है।

और पढ़ें
Next Story