Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

ICC World Cup 2019: श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका वार्म-अप मैच, जानिए मैच से जुड़ी सारी जानकारी

ICC World Cup 2019: क्रिकेट का सबसे बड़ा इवेंट आईसीसी विश्व कप 2019 (ICC World Cup 2019) इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू होगा। इससे पहले सभी दस टीमें दो-दो वार्म-अप मैच (ICC World Cup 2019 Warm Up Match) खेलेगी। शुक्रवार को श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका (Sri Lanka vs South Africa) के बीच वार्म-अप मैच खेला जाना है।

ICC World Cup 2019: श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका वार्म-अप मैच, जानिए मैच से जुड़ी सारी जानकारी
X

ICC World Cup 2019

क्रिकेट का सबसे बड़ा इवेंट आईसीसी विश्व कप 2019 (ICC World Cup 2019) इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू होगा। इससे पहले सभी दस टीमें दो-दो वार्म-अप मैच (ICC World Cup 2019 Warm Up Match) खेलेगी। शुक्रवार को पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान (Pakistan vs Afghanistan) और श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका (Sri Lanka vs South Africa) के बीच दो वार्म-अप मैच होने वाले हैं।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान का सामना ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में होगा, जबकि कार्डिफ के सोफिया गार्डन में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका टीम एक-दूसरे के आमने सामने होंगे। श्रीलंका वर्ल्ड कप मैच से पहले जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी जबकि साउथ अफ्रीका विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होगी और अपने 'चोकर्स' के 'टैग को हटाना चाहेगी।


दिमुथ करुणारत्ने के नेतृत्व में श्रीलंका इस साल सबसे अनुभवहीन और कमजोर टीमों में से एक है। हाल के वर्षों में तीनों प्रारूपों में श्रीलंका को संघर्ष करना पड़ा है। इसके विपरीत दक्षिण अफ्रीका सीमित ओवरों के क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक रही है। दक्षिण अफ्रीका वर्तमान में आईसीसी वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड और भारत के बाद तीसरे स्थान पर है।

सोफिया गार्डन, कार्डिफ का रिकॉर्ड

पहली पारी का औसत स्कोर: 227

दूसरी पारी का औसत स्कोर: 216

उच्चतम कुल स्कोर: 342/8 (50 ओवर) इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

न्यूनतम कुल स्कोर: 138/10 (37.5 ओवर) श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड

उच्चतम स्कोर का पीछा: 304/6 (48.2 ओवर) पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड

न्यूनतम स्कोर का बचाव: 169/10 (23.3 ओवर) इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड

श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका स्क्वाड (ICC World Cup 2019 Sri Lanka vs South Africa Squads )

दक्षिण अफ्रीका टीम (ICC World Cup 2019 South Africa Squads )

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जेपी डुमिनी, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेलुकवावे, ड्वाइन प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, इमरान ताहिर, रस्सी वैन डेर डूसन

श्रीलंका टीम (ICC World Cup 2019 Sri Lanka Squads )

दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, सुरंगा लकमल, लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, जीवन मेंडिस, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, थिसारा परेरा, नुवान प्रदीप, धनंजय डी सिल्वा, मिलिंडा सिरिवर्धना, थिरिमने, इसुरु उदाना, जेफरी वांडरसे

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story