ICC World Cup 2019 Live Score: अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 173 रनों का लक्ष्य
ICC World Cup 2019 Live Score:आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) का 13वां मुकाबला आज अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड (ICC World Cup 2019 Afghanistan vs New Zealand) के बीच कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड में खेला जा रहा है।

ICC World Cup 2019
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) का 13वां मुकाबला आज अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड (ICC World Cup 2019 Afghanistan vs New Zealand) के बीच कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की पूरी टीम 41.1 ओवरों में 172 रनों पर सिमट गई।
अफगानिस्तान वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए उत्सुक होगा जबकि लगातार दो जीत के बाद न्यूजीलैंड का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा।अफगानिस्तान की टीम ने पिछले कुछ वर्षों में अच्छी क्रिकेट खेली है और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी से प्रगति की है। सीमित ओवरों के क्रिकेट में हज़रतुल्लाह जजई, राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे कुछ वर्ल्ड क्लास क्रिकेटरों के साथ अफगानिस्तान किसी भी टीम को हराने की क्षमता रखती है।
दूसरी ओर केन विलियमसन के नेतृत्व में न्यूजीलैंड लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस विश्व कप में दो लगातार जीत के साथ ब्लैककैप इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में है। श्रीलंका के खिलाफ 10 विकेट की बड़ी जीत और बांग्लादेश के खिलाफ दो विकेट की जीत के बाद वे अफगानिस्तान के खिलाफ जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगे।
कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड का रिकॉर्ड (ICC World Cup 2019 Afghanistan vs New Zealand)
पहली पारी का औसत स्कोर: 219
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 194
कुल उच्चतम स्कोर: 373/6 (50 ओवर) भारत बनाम श्रीलंका
सबसे कम कुल स्कोर: 101/10 (40.3 ओवर) श्रीलंका महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला
उच्चतम स्कोर का पीछा: 231/5 (41 ओवर) जिम्बाब्वे बनाम केन्या
सबसे कम स्कोर का बचाव: 269/10 (48.3 ओवर) ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला
न्यूजीलैंड बनाम अफ़ग़ानिस्तान टीम (ICC World Cup 2019 Afghanistan vs New Zealand)
न्यूजीलैंड (ICC World Cup 2019 New Zealand)
मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट
अफ़ग़ानिस्तान (ICC World Cup 2019 Afghanistan )
हज़रतुल्लाह जजई, नूर अली जादरण, रहमत शाह, हशमतुल्ला शाहिदी, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरण, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, आफताब आलम, हामिद हसन
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App