ICC World Cup 2019: भारत को लगा बड़ा झटका, शिखर धवन वर्ल्ड कप से बाहर
ICC World Cup 2019: आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में भारत को बड़ा झटका लगा है। शिखर धवन अंगूठे की चोट की वजह से 3 सप्ताह के लिए विश्व कप से बाहर हो गए हैं।

ICC World Cup 2019
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में भारत को बड़ा झटका लगा है। शिखर धवन अंगूठे की चोट की वजह से 3 सप्ताह के लिए विश्व कप से बाहर हो गए हैं। रविवार को द ओवल में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाथन कुल्टर नाइल की गेंद शिखर धवन के बाएं हाथ के अंगूठे में लगी थी।
हालांकि चोट के बावजूद शिखर धवन ने बल्लेबाजी जारी रखा और शानदार शतक ठोका था। धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में फील्डिंग करने भी नहीं आए थे। उनकी जगह रवींद्र जडेजा ने फील्डिंग किया था।
भारतीय टीम मैनेजमेंट ने मंगलवार को धवन के अंगूठे का स्कैन कराया, जिसमें पता चला कि उनकी चोट गंभीर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में धवन ने 117 रनों की शानदार पारी खेली थी। डॉक्टर्स ने धवन को कम से कम तीन हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है।
शिखर धवन न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ भारत के आगामी मैच नहीं खेल पाएंगे, ये सभी मैच जून में खेले जाने हैं। बता दें कि शिखर धवन आईसीसी टूर्नामेंटों में भारत के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी हैं जहां उनके नाम 6 शतक हैं। 2015 विश्व कप में भी धवन ने 2 शतक लगाए थे।
शिखर धवन की जगह कौन लेगा
शिखर धवन के बाहर होने से केएल राहुल रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग आ सकते हैं जबकि दिनेश कार्तिक या विजय शंकर के मध्यक्रम में खेलने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिखर धवन की जगह पर श्रेयस अय्यर या ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया जा सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App