ICC World Cup 2019 : रोहित शर्मा ने 23वें शतक के साथ कई रिकॉर्ड तोड़े, सौरव गांगुली को भी पीछे छोड़ा
ICC World Cup 2019: भारत ने बुधवार को साउथ अफ्रीका को हराकर अपने विश्व कप अभियान की विजयी शुरुआत की। इस मैच के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपना 23वां एकदिवसीय शतक बनाया और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

ICC World Cup 2019
भारत ने बुधवार को साउथ अफ्रीका को हराकर अपने विश्व कप अभियान की विजयी शुरुआत की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 227 रन बनाए। जवाब में भारत ने 47.3 ओवर में 4 विकेट पर 230 रन बनाकर इस मैच को जीत लिया। इस मैच के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपना 23वां एकदिवसीय शतक बनाया और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
रोहित ने 23वें वनडे शतक के साथ बनाए कई रिकॉर्ड और दिग्गजों को पीछे छोड़ा
1. रोहित शर्मा ने भारत के लिए अपना 23वां एकदिवसीय शतक जमाया और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया। रोहित से आगे अन्य भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (49) और विराट कोहली (41) ही आगे हैं।
2. अपनी शतकीय पारी के दौरान जब रोहित शर्मा 74 रन के स्कोर पर पहुंचे तो वह 12,000 अंतर्राष्ट्रीय रन तक पहुंचने वाले 9वें भारतीय बन गए। वर्तमान भारतीय खिलाड़ियों में अब उनका तीसरा सबसे अधिक रन है।
3. इसके अलावे रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाज के रूप में 8000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले 7वें भारतीय बने।
4. रोहित शर्मा ने 2015 विश्व कप के बाद अपना 16वां शतक जमाया, जो विराट कोहली के बाद दूसरा सबसे अधिक शतक है। विराट ने 19 शतक बनाए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App