Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

ICC World Cup 2019: सोशल मीडिया पर वायरल हुए धोनी के ग्लव्स, वजह जानकर आप भी 'माही' के दीवाने हो जाएंगे

ICC World Cup 2019: भारत ने बुधवार को साउथम्पटन के रोज बाउल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपने विश्व कप अभियान का शानदार शुरूआत किया। इस मैच के दौरान धोनी की बल्लेबाजी से ज्यादा उनकी विकेटकीपिंग दस्ताने ने लोगों का ध्यान अधिक आकर्षित किया, जिसपर एक विशेष प्रतीक चिन्ह था।

ICC World Cup 2019: सोशल मीडिया पर वायरल हुए धोनी के ग्लव्स, वजह जानकर आप भी माही के दीवाने हो जाएंगे
X

ICC World Cup 2019

भारत ने बुधवार को साउथम्पटन के रोज बाउल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपने विश्व कप अभियान का शानदार शुरूआत किया। रोहित शर्मा और युजवेंद्र चहल ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया।

यहां तक ​​कि एमएस धोनी ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 34 रन बनाए। हालांकि उनकी बल्लेबाजी से ज्यादा उनकी विकेटकीपिंग दस्ताने ने सबका ध्यान अधिक आकर्षित किया, जिसपर एक विशेष प्रतीक चिन्ह था।

इस मैच के दौरान एमएस धोनी के ग्लव्स में पैरा स्पेशल फोर्स (Para Special Forces) के लोगो का इस्तेमाल किया था। यह तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और लोग धोनी की काफी तारीफ कर रहे हैं।



लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी और भारतीय सेना का 'बलिदान' बैज

दरअसल इस मैच में धोनी ने जो ग्लब्स पहना हुआ था उस पर भारतीय सेना का 'बलिदान' बैज का लोगो लगा था। बतातें चलें कि पैरा कमांडो को एक खास तरह की निशानी/चिन्ह दी जाती है, जिसे बलिदान चिन्ह/बैज कहा जाता है। ये बैज स्पेशल पैरा फोर्सेज से जुड़े लोगों को ही मिलता है। बता दें कि धोनी खुद पैराशूट रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं और 2011 में उन्हें यह विशेष सम्मान दिया गया था।

यह पहली बार नहीं है कि पूर्व भारतीय कप्तान ने भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति अपना प्यार और सम्मान दिखाया है। इस साल की शुरुआत में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के दौरान रांची में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में सैन्य कैप के साथ खेला था।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच का हाल और टीम इंडिया का अगला मैच

रोहित शर्मा की शानदार शतकीय पारी की बदौलत भारत ने अपने पहले वर्ल्ड कप मैच में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 227 रन बनाए। जवाब में भारत ने 47.3 ओवर में 4 विकेट पर 230 रन बनाकर इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया। जहां तक ​​भारत के विश्व कप अभियान का सवाल है, विराट कोहली और उनकी टीम लंदन के केनिंग्टन ओवल में रविवार (9 जून) को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेंगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story