Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

ICC World Cup 2019 IND Vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में रिकॉर्ड की बरसात, रोहित-विराट ने लूटी महफिल

ICC World Cup 2019 IND Vs PAK: भारत और पाकिस्तान की महा जंग में पहली बार ओपनिंग करने उतरी रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी ने इतिहास रच दिया। दोनों ने मिलकर रविवार को कई शानदार रिकॉर्ड्स बनाए। इसके अलावे विराट कोहली ने भी एक मील का पत्थर हासिल किया।

ICC World Cup 2019 IND Vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में रिकॉर्ड की बरसात, रोहित-विराट ने लूटी महफिल
X

ICC World Cup 2019 IND Vs PAK

मेनचेस्टर। भारत और पाकिस्तान की महा जंग में पहली बार ओपनिंग करने उतरी रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी ने इतिहास रच दिया। दोनों ने मिलकर रविवार को कई शानदार रिकॉर्ड्स बनाए। पहले विकेट के लिए हुई इस शतकीय साझेदारी के दौरान एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स धराशाई होते गए। इस मैच से पहले पाकिस्तान के खिलाफ पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड सचिन और सिद्धू के नाम था। दोनों ने 1996 के विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ पारी की शुरुआत करते हुए 90 रन बनाए थे। अब सबसे बड़ी ओपनिंग जोड़ी का रिकॉर्ड रोहित-राहुल के नाम हो गया।

दोनों ने पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़े। रोहित 113 गेंदों में 140 रन बानकर पवेलियन लौटे, जबकि राहुल ने 57 रन की सधी हुई पारी खेलकर आउट हुए। रोहित शर्मा और केएल रोहित ने 136 रन की साझेदारी के साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बना दिया। इसके पहले शिखर धवन और विराट कोहली ने 2015 विश्व कप में दूसरे विकेट के लिए एडिलेड में 129 रन जोड़े थे।

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में सबसे अधिक छक्के लगाने के सौरव गांगुली (17) के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। वह अब भारत की ओर से इंग्लैंड की जमीन पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। राहुल और रोहित की इस मैच में शतकीय साझेदारी से पहले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अब तक दो शतकीय साझेदारी हुई है। 2003 में मोहम्मद कैफ और सचिन तेंदुलकर के बीच शतकीय साझेदारी हुई थी और दूसरी 2015 के विश्व कप में विराट और शिखर धवन ने पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय साझेदारी की थी।

सचिन को छोड़ा पीछे

विश्व कप में भारत-पाकिस्तान हाईवोल्टेज मुकाबले में शानदार फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 57 रन बनाकर नया कीर्तिमान रच दिया है। टीम इंडिया के रन मशीन कोहली ने 57 रन बनाकर विश्व के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 57 रन जड़ते ही वनडे अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 11 हजार रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले कोहली भारत के तीसरे खिलाड़ी बने।

पाक के खिलाफ दूसरा शतक

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर शानदार 140 रन बनाए। रोहित पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दो शतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले रोहित ने एशिया कप में 23 सितंबर 2018 को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में नाबाद 111 रन बनाए थे। इधर, वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर राेहित ने बनाया है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड कोहली के नाम था।

गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा

हिटमैन रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित ने इंग्लैंड में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले सौरव गांगुली (17) के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। वह अब भारत की ओर से इंग्लैंड की जमीन पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।

धोनी से आगे निकले

रोहित शर्मा ने इस मैच में जैसे ही अपना पहला छक्का लगाया, वे भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। यह उनका 356 वां छक्का था और वे महेंद्र सिंह धोनी (355 छक्के) से आगे निकल गए।

भारत-पाक मैच में बने रिकॉर्ड

सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अब रोहित-राहुल के नाम

सबसे तेज 11 हजारी बने विराट, तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

छक्का लगाकर महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकले रोहित

भारत-पाक में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर रोहित का

सबसे अधिक छक्का लगाने का रिकॉर्ड रोहित के नाम

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story