Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

ICC World Cup 2019 IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ अजेय क्रम बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया

ICC World Cup 2019 IND vs AFG: आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) में ओल्ड ट्रैफर्ड में कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (Pakistan) को हराने के बाद टीम इंडिया (Team India) शनिवार यानि 22 जून को रोज बाउल में अफगानिस्तान (World Cup 2019 IND vs AFG) से भिड़ेगी।

ICC World Cup 2019 IND vs AFG
X
ICC World Cup 2019 IND vs AFG

ICC World Cup 2019 IND vs AFG

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) में ओल्ड ट्रैफर्ड में कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (Pakistan) को हराने के बाद टीम इंडिया (Team India) शनिवार यानि 22 जून को रोज बाउल में अफगानिस्तान (World Cup 2019 IND vs AFG) से भिड़ेगी। एक जीत भारत (India) को शीर्ष स्थान तक पहुंचने में मदद करेगा, जबकि अफगानिस्तान (Afghanistan) की नजरें टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत पर होगी।

विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली टीम इंडिया (Team India) अबतक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान को हराया है जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश में धुल गया था। दूसरी ओर अफगानिस्तान टूर्नामेंट में पांच लगातार हार के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है।

अंगूठे की चोट के बाद भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन विश्व कप से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। अगर विजय शंकर इस मैच तक फिट नहीं हो पाते हैं तो पंत अपना विश्व कप डेब्यू कर सकते हैं। शंकर को प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोट लगी थी।

मैच की जानकारी (World Cup 2019 IND vs AFG)

दिनांक: शनिवार, 22 जून 2019

समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे

स्थान: द रोज बाउल, साउथम्पटन

लाइव टेलीकास्ट: स्टार नेटवर्क

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: हॉटस्टार

रोज बाउल, साउथम्पटन का रिकॉर्ड (World Cup 2019 IND vs AFG)

पहली पारी का औसत स्कोर: 249

दूसरी पारी का औसत स्कोर: 214

उच्चतम कुल स्कोर: 373/3 (50 ओवर) इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान

सबसे कम कुल स्कोर: 65/10 (24 ओवर) यूएसए बनाम ऑस्ट्रेलिया

उच्चतम स्कोर का पीछा: 306/7 (49 ओवर) न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड

सबसे कम स्कोर का बचाव: 251/7 (50 ओवर) इंग्लैंड बनाम श्रीलंका

भारत बनाम अफगानिस्तान संभावित प्लेइंग इलेवन (World Cup 2019 IND vs AFG)

अफगानिस्तान: इकराम अली खिल, हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, असगर अफगान, हशमतुल्लाह शाहिदी, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, आफताब आलम, दावत जादराण

भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत/विजय शंकर, केदार जाधव, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमराह

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story