Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Harbhajan Singh Birthday: हरभजन सिंह की पत्नी गीता की दिलचस्प लव स्टोरी

Harbhajan Singh Birthday: भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह का जन्म 3 जुलाई 1980 को पंजाब के जालंधर शहर में हुआ था। इस मौके पर हम आपको हरभजन सिंह और गीता बसरा की रोमांटिक लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

Harbhajan Singh Birthday: हरभजन सिंह की पत्नी गीता की दिलचस्प लव स्टोरी
X
Harbhajan Singh Birthday Harbhajan Singh Wife Geeta Basra Love Story

Harbhajan Singh Birthday

भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह का जन्म 3 जुलाई 1980 को पंजाब के जालंधर शहर में हुआ था। हरभजन को भज्जी के नाम से भी जाना जाता है। हरभजन सिंह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा से शादी की है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको हरभजन सिंह और गीता बसरा की रोमांटिक लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।


हरभजन सिंह की वाइफ गीता बसरा ने 2006 में 'दिल दिया है' से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आई। लेकिन उन्होंने सुर्खियां हरभजन से शादी करके बटोरी। हरभजन सिंह और गीता बसरा की पहली मुलाकत 2007 में हुई थी, जब एक इवेंट में उन्हें एक कॉमन फ्रेंड ने मिलवाया था।

भारतीय टीम ने जब टी-20 वर्ल्ड कप जीता था, उसके बाद हरभजन ने अपने एक दोस्त के जरिए गीता का नंबर लिया था। शुरू में गीता ने कुछ दिनों तक हरभजन के मैसेज का रिप्लाई नहीं दिया। हालांकि बाद में दोनों की बातचीत शुरू हो गई।


आईपीएल के दौरान हरभजन और गीता नजदीक आए और इसी दौरान उन्होंने गीता बसरा को प्रपोज भी किया। लेकिन गीता ने शर्त रखी थी कि वह जल्दी रिलेशनशिप में नहीं बंधना चाहती है।


दोनों के रिलेशनशिप में एक ऐसा भी मोड़ आया, जब गीता बसरा ने हरभजन ने किसी दूसरी लड़की से शादी करने को कह दिया। हालांकि हरभजन के प्यार के सामने गीता को झुकना ही पड़ा।


आठ साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद हरभजन सिंह और गीता बसरा 24 अक्टूबर 2015 को शादी के बंधन में बंधे। इस कपल की एक प्यारी बेटी भी है, जिसका नाम हिनाया हीर है।

नेहा धूपिया के चैट शो में हरभजन सिंह ने ने खुद ही अपनी लव स्टोरी बताई है। इस शो में हरभजन ने कहा कि मैंने गीता को पहली बार एक पोस्टर में देखा था और सबसे पहले युवराज सिंह से पूछा कि क्या वो पोस्टर वाली को जानते हैं। युवराज बोले नहीं।


हरभजन ने कहा फिर मैंने युवराज से कहा ये कौन है पता लगाओ। हमारा एक दोस्त है सूवेद लोहिया जो गीता को जानता था। उसने गीता तक मेरा मैसेज पहुंचाया। मुझे करीब 8 से 9 महीने लगे उसे रिलेशनशिप के लिए मनाने में। बता दें कि हरभजन सिंह काफी दिनों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इन दिनों वह कमेंट्री में हाथ आजमा रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story