IPL 2022: मुकाबले के दौरान कपल ने ली Kiss, वायरल हुआ-Video

IPL 2022: मुकाबले के दौरान कपल ने ली Kiss, वायरल हुआ-Video
X
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Gujarat Titans vs Delhi Capitals) के बीच शनिवार को मैच खेला गया। इस मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देख कर आप भी हैरान रह जाएंगे।

खेल। गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Gujarat Titans vs Delhi Capitals) के बीच शनिवार को मैच खेला गया। इस मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देख कर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां मैदान में दर्शकों के बीच एक कपल ऐसा भी था जिसे इस मुकाबले से कोई मतलब ही नहीं था। यह दोनों लोग खुद में ही दर्शकों के बीच बैठ कर मस्ती कर रहे थे। बीच मुकाबले के दौरान इन दोनों को रोमेंटिक मूड में देखा गया और खुले आम मैदान में बैठ कर किस कर रहे थे। तभी एकदम से कैमरा घूमा और इनका किस वाला वीडियो टीवी स्क्रीन पर दिखने लगा। अब इस जोड़ी की वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा रखा है। लोग इसे काफी ज्यादा देखना पसंद कल रहे हैं। कई फैंस तो ऐसे भी हैं जिन्होंने मजेदार मीम्स तक बना दिए हैं।

कैमरे में कैद हुई कपल की वीडियो

शनिवार रात को खेले गए दूसरे मैच की दूसरी पारी के दौरान यह सब देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स की टीम गुजरात टाइटंस से मिले 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी थी। क्रीज पर पृथ्वी शॉ और मंदीप सिंह खेल रहे थे। इस दौरान दिल्ली का स्कोर चार ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 32 रन था। ओवर के बीच जब ब्रेक हुआ तभी यह कपल स्क्रीन पर किस करते नजर आने लगे।

हुई मीम्स की बरसात


सोशल मीडिया पर इस कपल की किस करते हुए वाली वीडियो ने कल रात से बवाल मचा रखा है। लोग इसे बार बार देखना पसंद कर रहे हैं। वीडियो भी अब बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कुछ लोगों ने तो इस टूर्नामेंट को 'किस कैम' लॉन्च करने की सलाह दी है। दरअसल, कई मुकाबलों के दौरान ऐसा दृश्य देखा गया है जब कैमरा कपल्स की तरह जाता है तो वे किस करना शुरू कर देते हैं। इस जोड़ी के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स लिख भी रहे हैं कि भारत अब सच ग्लोबल हो गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story