IPL 2022: सोशल मीडिया पर छाए लियाम लिविंगस्टोन, फैंस ने कहा-T20 का...
कल यानी 16 मई को आईपीएल (IPL) में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (DC vs PBKS) के बीच मैच खेला गया। यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium) में हुआ।

खेल। कल यानी 16 मई को आईपीएल (IPL) में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (DC vs PBKS) के बीच मैच खेला गया। यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium) में हुआ। इस मैच की शुरुआत से पहले पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। इन दिनों पंजाब किंग्स के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन बेहद शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इस सीजन अपनी बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी से भी सभी का दिल जीता है। सोमवार यानी कल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में लिविंगस्टोन ने अपनी घातक गेंदबाजी से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
Livingstone came in clutch with the ball 💪#SaddaPunjab #IPL2022 #PunjabKings #PBKSvDC #LiamLivingstone #ਸਾਡਾਪੰਜਾਬ @liaml4893 pic.twitter.com/472Vv03R01
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 17, 2022
लियाम लिविंगस्टोन ने की खतरनाक गेंदबाजी
दरअसल, जब पंजाब से मिले लक्ष्य का पीछा करने दिल्ली कैपिटल्स मैदान पर आई तो, मयंक ने पहला ओवर लियाम लिविंगस्टोन को दिया। इस दौरान उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ओपनर डेविड वार्नर को बिना खाता खोले ही आउट कर डाला। इसके अलावा पंजाब के इस स्टार ऑलराउंडर ने दिल्ली के 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इस तरह उन्होंने अपने 4 ओवर में 27 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए। लियाम लिविंगस्टोन ने दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वॉर्नर के अलावा ऋषभ पंत समेत रोवमन पॉवेल को भी अपना शिकार बनाया था। बता दें कि, इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को 17 रनों से हरा दिया था। अब दिल्ली को अपना अगला मुकाबला मुंबई के खिलाफ 21 मई को वानखेड़े के मैदान पर खेलना है। जबकि 22 मई को पंजाब किंग्स की टक्कर हैदराबाद से होगी।
- IPL 2022 ipl 2022 update ipl 2022 points table tata ipl 2022 DC vs PBKS DC vs PBKS Update dehli capitals vs punjab kings dy patil stadium mayank agarwal Liam Livingstone Liam Livingstone ipl Liam Livingstone batting Liam Livingstone bowling Liam Livingstone ipl 2022 ipl news Cricket News Sports hindi news