Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

IPL 2022: अंबाती रायडू ने संन्यास की घोषणा करने के बाद डिलीट किया ट्वीट, मच गया बवाल

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की शुरुआत बेहद खराब हुई। टीम लगातार खराब प्रदर्शन के बाद अब प्लेऑफ से भी बाहर हो गई है।

IPL 2022: अंबाती रायडू ने संन्यास की घोषणा करने के बाद डिलीट किया ट्वीट, मच गया बवाल
X

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की शुरुआत बेहद खराब हुई। टीम लगातार खराब प्रदर्शन के बाद अब प्लेऑफ से भी बाहर हो गई है। अब इस प्रदर्शन से तंग आने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज ने आज ट्विटर के जरिए आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। लेकिन उन्होंने कुछ देर बाद अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। जिसके बाद अब उनके ऊपर सवाल उठाए जा रहे हैं। फैंस उन्हें लगातार ट्रोल भी कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया कि रायडू ने अपने इस ट्वीट को डिलीट क्यों किया। बता दें कि, इस सीजन अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) की तरफ से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। चेन्नई के इस बल्लेबाज ने टीम को अपने दम पर चैंपियन भी बनाया था।


मचा बवाल

चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज अंबाती रायडू के बीच आईपीएल में एकदम संन्यास की घोषणा कर देते के कारण सब हैरान हो गए थे। लेकिन उन्होंने कुछ ही देर बाद अपने इस ट्वीट डिलीट कर दिया। रायडू ने सोशल मीडिया पर संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा था, मैं यह घोषणा करते हुए बहुत खुश हूं कि यह आईपीएल सीजन में आखिरी है। लीग में खेलना मेरे लिए सबसे अच्छा रहा है। मैं 13 सालों तक दो बड़ी टीमों के साथ खेला हूं। मुंबई इंडियंस समेत चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनकर मेरा सफर बेहद शानदार रहा। इसके लिए उनका धन्यवाद। अंबाती रायडू ने आईपीएल 2022 में अब तक खेले 12 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 27.10 की औसत के साथ 271 रन निकले हैं। जिसमे एक अर्धशतक भी शामिल है।

रायडू का आईपीएल करियर

अंबाती रायडू ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2010 में की। अंबाती रायडू चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा मुंबई इंडियंस की तरफ से भी खेले हैं। रायडू ने आईपीएल में अब-तक 187 मुकाबलों में 29.28 की औसत के साथ 4187 रन जड़े हैं। जिसमे 22 अर्धशतक और 2 शतक भी शामिल हैं।

और पढ़ें
Kuldeep Sharma

Kuldeep Sharma

Sub Editor


Next Story