Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Eng Vs Pak सीरीज से बाहर हुए बेन स्टोक्स, अगले हफ्ते न्यूजीलैंड के लिए होंगे रवाना

Ben Stokes : बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड मूल के इंग्लिश प्लेयर है, उनका परिवार भी न्यूजीलैंड में ही रहता है। बेन स्टोक्स ने मीडिया से भी अपील की है कि वह उनके परिवार की प्राइवेसी का ध्यान रखे।

राजस्थान रॉयल्स प्लेयर बेन स्टोक्स ने शुरू की नेट प्रैक्टिस, टीम के लिए अच्छी खबर
X
Ben Stokes (File Image)

इंग्लैंड के आल राउंडर क्रिकेटर बेन स्टोक्स (ben stokes) इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (england vs pakistan test 2020) के बीच चल रही सीरीज से बाहर हो गए हैं। बेन स्टोक्स ने पारिवारिक कारण (ben stokes family) के चलते पाकिस्तान के विरुद्ध चल रही सीरीज से बाहर होने का फैसला लिया है। बेन स्टोक्स जल्द ही इंग्लैंड से न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे।

आपको बता दें कि बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड मूल के इंग्लिश प्लेयर है, उनका परिवार भी न्यूजीलैंड में ही रहता है। बेन स्टोक्स ने मीडिया से भी अपील की है कि वह उनके परिवार की प्राइवेसी का ध्यान रखे।

इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच चल रही सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे चल रही है। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच 13 अगस्त से शुरू होगा, इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मुकाबले भी खेले जाएंगे। फिलहाल अभी बेन स्टोक्स दोनों देशों के बीच चल रही टेस्ट सीरीज से बाहर हुए हैं।

Also Read - 14 अगस्त को चार्टेड प्लेन से जाएंगे धोनी, 15 से शुरू होगी ट्रेनिंग!


और पढ़ें
Next Story