BCCI के प्रमुख सौरव गांगुली हुए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

BCCI के प्रमुख सौरव गांगुली हुए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
X
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय खिलाड़ी सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

खेल। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) कोरोना पॉजिटिव (Covid Positive) हुए हैं। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक गांगुली की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दरअसल लगातार कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच ये खबर चिंतित करने वाली है।

बता दें कि इससे पहले साल की शुरुआत में भी वह खराब तबीयत के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे। जनवरी 2021 में उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें कुछ दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। इस दौरान उन्होंने एक महीने में दो बार एनजियोप्लास्टी (angioplasty) करवानी पड़ी थी। हालांकि, उसके बाद वह ठीक हो गए थे और लगातार अपने काम पर व्यस्त थे।

वहीं कुछ दिन से वह कप्तानी विवाद को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ये विवाद पहले कोहली और चयनकर्ताओं के बीच था लेकिन बाद में ये गांगुली वर्सेस कोहली हो गया।

ओमिक्रॉन वायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी

फिलहाल पूरी दुनिया में ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ गया है। भारत में भी इसके मामलों में तेज देखने को मिल रही है। ओमिक्रॉन को देखते हुुए कई शहरों में नाइट कर्फ्यू और प्रतिबंध लगाए गए हैं। नए वेरिएंट ओमाइक्रोन के मामले दिल्ली और मुंबई चार्ट में सबसे ज्यादा हैं।

जहां तक ​​भारत में कोविड के मामलों का संबंध है, देश में पिछले 24 घंटों में 6,358 नए मामले सामने आए हैं और 6,450 ठीक हुए हैं। वहीं ओमिक्रॉन मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है, नए आंकड़ों के मुताबिक कुल मामले 653 हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story