Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अरुण जेटली का क्रिकेट से भी रहा है खास लगाव, टीम इंडिया के कई दिग्गज क्रिकेटर्स जेटली की है देन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और भारत के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को 66 साल की उम्र में एम्स में निधन हो गया। अरुण जेटली का क्रिकेट से भी खास लगाव रहा है। उन्होंने दिल्ली डिस्ट्रिक क्रिकेट असोसिएशन (DDCA) के अध्यक्ष के रूप में लंबे समय तक काम किया है। इसके अलावे वह बीसीसीआई से भी जुड़े रहे हैं।

Arun Jaitley RIP: भाजपा का सूर्य उदय करने वाले तारे हो रहे धीरे धीरे अस्त
X
Arun Jaitley RIP BJP sun rising stars are slowly

Arun Jaitley Role in DDCA भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और भारत के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को 66 साल की उम्र में एम्स में निधन हो गया। अरुण जेटली को बीजेपी के संकटमोचक के तौर पर जाना जाता था। अरुण जेटली का क्रिकेट से भी खास लगाव रहा है। उन्होंने दिल्ली डिस्ट्रिक क्रिकेट असोसिएशन (DDCA) के अध्यक्ष के रूप में लंबे समय तक काम किया है। इसके अलावे वह बीसीसीआई से भी जुड़े रहे हैं।

अरुण जेटली 1999 से 2013 यानि 14 साल तक दिल्ली डिस्ट्रिक क्रिकेट असोसिएशन (डीडीसीए) के प्रेसिडेंट रहे। इस दौरान उनका दिल्ली क्रिकेट को बदलने में अहम भूमिका रही। अरुण जेटली के दौर में ही गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, ईशांत शर्मा, विराट कोहली जैसे खिलाड़ी निकले। इन क्रिकेटरों ने इंटरनेशनल लेवल क्रिकेट में कई उपलब्धियां हासिल की और दिल्ली का नाम रौशन किया।


पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी अरुण जेटली को याद करते हुए कहा कि दिल्ली के कई क्रिकेटरों को भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करवाने में उन्होंने (अरुण जेटली) अहम भूमिका निभाई। एक ऐसा वक्त भी था जब दिल्ली से बहुत कम खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका मिलता था।

अरुण जेटली बीसीसीआई (BCCI) के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने 2014 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके कार्यकाल में दिल्ली क्रिकेट को कई सुविधाएं मिली, जिसमें एक विश्व स्तरीय क्रिकेट स्टेडियम भी शामिल हैं।


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को मांगनी पड़ी माफी

साल 2015 में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने अरुण जेटली के खिलाफ भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप भी लगाए थे। उनका कहना था कि जेटली ने डीडीसीए (DDCA) प्रेसिडेंट के रूप में अपने 14 साल के कार्यकाल के दौरान घोटाला किया था। हालांकि बाद में अरविंद केजरीवाल ने अरुण जेटली से माफ़ी मांग ली थी। इतना ही नहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीजेपी नेता कीर्ति झा आजाद ने भी अरुण जेटली पर डीडीसीए (DDCA) मामले में गंभीर आरोप लगाए थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story