Virat Kohli के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर भावुक हुई अनुष्का, लिख डाली ये बात

Virat Kohli के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर भावुक हुई अनुष्का, लिख डाली ये बात
X
विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल भरा लेटर शेयर किया। इसमें अनुष्का ने विराट की कप्तानी के साथ महेंद्र सिंह धोनीके बारे में भी लिखा है।

खेल। विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल भरा लेटर शेयर किया। इसमें अनुष्का ने विराट की कप्तानी के साथ महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के बारे में भी लिखा है। अनुष्का ने इस लिखे लेटर में दाढ़ी सफेद होने वाला बेहद ही दिलचस्प किस्से को भी शेयर किया। अनुष्का ने बताया कि जब विराट को धोनी के संन्यास के बाद कप्तान बनाया जा रहा था उस दौरान क्या बातचीत हुई थी। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर पोस्ट शेयर करते हुए लेटर में लिखा, मुझे साल 2014 का वह दिन आज भी याद है जब आपने मुझसे कहा था कि आपको कप्तान बनाया जा रहा है क्योंकि धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला ले लिया था।

धोनी के लिए बोली अनुष्का

उन्होंने धोनी के बारे में लिखते हुए कहा, मुझे अच्छे से याद है धोनी, आप और मैं उस दिन के बाद में चैट में बात कर रहे थे और उन्होंने मजाक में कहा था कि आपकी दाढ़ी कितनी जल्दी सफेद होने लगी है। हम सभी इस बात पर खूब हंसे थे। उस दिन के बाद से, मैंने आपकी दाढ़ी को सफेद होने के अलावा और भी बहुत कुछ देखा। मैंने आपके अंदर बहुत ग्रोथ देखी। और हां, मुझे टीम इंडिया के कप्तान के रूप में आपकी ग्रोथ पर और आपके नेतृत्व में टीम की क्या उपलब्धियां हैं, इस पर बहुत ज्यादा गर्व है। लेकिन आपने अपने अंदर जो ग्रोथ हासिल की है मुझे उस पर बहुत ही ज्यादा गर्व है।

2017 में हुई अनुष्का और विराट की शादी

बता दें कि, साल 2017 ने अनुष्का और विराट की शादी हुई थी। इन दोनों ने अपनी शादी में बेहद खास लोगों को बुलाया था। दोनों की शादी इटली में हुई थी। विराट-अनुष्का की शादी के बाद इनकी खूब चर्चा भी हुई। दिलचस्प बात तो यह थी कि इन दोनों की शादी की जानकारी कुछ लोगों को थी। जब कोहली और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की तब उनकी शादी की जानकारी सभी को प्राप्त हुई थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story