Anil Kumble Birthday Special : इस शादीशुदा से अनिल कुंबले को हो गया था प्यार
Anil Kumble Birthday Special : भारत के महान गेंदबाज अनिल कुंबले एक समय पर भारतीय क्रिकेट टीम के कोच भी रह चुके हैं। आज पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले अपना 47 वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल कुंबले ने अपने क्रिकेट करियर में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। अनिल कुंबले "क्रिकेटर जिम लेकर" के बाद दुनिया के दूसरे गेंदबाज हैं। जिन्होंने टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लिए थे। अनिल कुंबले के जन्मदिन पर हम आपको उनके करियर और निजी जिंदगी की कुछ अनसुनी बातों के बारें में बताने जा रहें हैं।

भारत के पूर्व क्रिकेटर और महान गेंदबाज अनिल कुंबले का जन्म 17 अक्टूबर 1970 को बेंगलुरु में हुआ था और उन्हें सम्मानित करने के लिए शहर में एक चौक का नाम उनके नाम पर रखा गया है।
अनिल कुंबले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। जिन्होंने अपने क्रिकेट करियर में 619 विकेट लिए हैं। अनिल कुंबले जून 2016 से 2017 करीब एक साल तक भारतीय टीम के हेड कोच भी रह चुके हैं। लेकिन कप्तान विराट कोहली के साथ अपने कथित मतभेदों के कारण, साल 2017 में आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी के बाद ही उन्होनें भारतीय टीम की कोचिंग छोड़ दी थी।
अनिल कुंबले का क्रिकेट करियर बेहद सफल रहा। लेकिन निजी जिंदगी में अनिल कुंबले को अपना जीवन साथी तलाशने और उन्हें अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए बहुत सी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
जब अनिल कुंबले अपने करियर की सफलताओं का आनदं ले रहे थे। तब उन्हें एक ट्रेवल एजेंट चेतना नाम की एक लड़की से प्यार हो गया। जो पहले से शादीशुदा और एक बेटी की मां थी। लेकिन चेतना अपने वैवाहिक जीवन से जूझ रही थी।
जब अनिल ने अपनी लेडी लव चेतना को शादी का प्रस्ताव दिया। तो चेतना ने अनिल प्रस्ताव यह कहकर ठुकरा दिया कि वो अब किसी और पर फिर से भरोसा कर प्यार में नहीं पड़ना चाहती हैं।
लेकिन अनिल कुंबले ने चेतना के साथ शादी का पूरा मन बना लिया था। इसलिए चेतना के मना करने बावजूद वो उनसे मिलते रहे और इन्ही मुलाकातों में अनिल ने चेतना को विश्वास दिलाया कि वो उनका साथ नहीं छोड़ेंगे और शादी के लिए चेतना को राजी कर लिया।
अनिल कुंबले को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा जब उन्होंने एक शादीशुदा औरत से शादी करने का फैसला किया। लेकिन इन सभी मुसीबतों का सामना करने के बाद, साल 1999 में चेतना अपने पहले पति को तलाक देकर अनिल कुंबले के साथ शादी के बंधन में बंध गई। लेकिन चेतना की बेटी को गोद लेने के लिए अनिल को काफी लम्बी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। अब अनिल कुंबले तीन बच्चों के पिता हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App