Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

CWG 2018: जानिए राष्ट्रमंडल खेल से जुड़ी 10 खास बातें, पी.वी.सिंधु करेंगी प्रतिनिधित्व

सद्भावना, आपसी मेलमिलाप और भाईचारे का परिचय देने के लक्ष्य से शुरु किया कॉमन वेल्थ गोम्स का आज फिर से रंगारंग कार्यक्रम के साथ आगाज़ होगा। गेम्स की ओपनिंग सेरिमनी में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेता पी.वी.सिंधु करेंगी।

CWG 2018: जानिए राष्ट्रमंडल खेल से जुड़ी 10 खास बातें, पी.वी.सिंधु करेंगी प्रतिनिधित्व
X

कॉमनवेल्थ गोम्स का आज से रंगारंग कार्यक्रम के साथ आगाज़ होगा। गेम्स की ओपनिंग सेरिमनी में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेता पी.वी.सिंधु करेंगी।

दरअसल, राष्ट्रमंडल खेलों को 5 अप्रैल से ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट, क्वींसलैंड में खेला जागा। अभी तक राष्ट्रमंडल खेलों के कई खेल खेले जा चुके है। साल 2010 में भारत भी कॉमनवेल्थ गेम्स का गवाह बना था। जब दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में इस खेल का आगाज हुआ।

आइए जानते है राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़ी कुछ अहम बातें-

  • कॉमनवेल्थ गेम्स के अभी तक 20 खेल कई देशों मे खेले जा चुके है।
  • खेल 5 अप्रैल से 15 अप्रैल 2018 तक खेले जाएंगे. इन खेलों मे 71 देशों के 6500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
  • इस बार के खेलों में ऑस्ट्रेलिया भोजपुरिया स्टाइल में रंग जाएगा, जब बिहार की लोक गायिका कल्पना वहां अपना गाना पेश करेंगी।
  • इस बार के खेलों में स्विमिंग, हॉकी, रग्बी, ब़ॉक्सिंग, शूटिंग, साइक्लिंग, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस आदि कई खेल खेले जाएँगे।

इसे भी पढ़ेः ऑस्ट्रेलिया: गोल्ड कोस्ट में 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स आज से शुरू, भारत के इन 16 खिलाड़ियों से उम्मीद

कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

  • दो बार आलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार इस खेल का हिस्सा होंगे।
  • मैरी कॉम, साइना नेहवाल और गगन नारंग जैसे खिलाड़ी भी भारतीय दल की शोभा बढ़ाएंगे।
  • भारत-पाकिस्तान के बीच हॉकी मैच होगा। इसको लेकर दर्शकों के मन में काफी उत्साह है।
  • निशानेबाजी की प्रखर दावेदार रही हिना सिद्धू और मनु भाखड़ आदि खिलाड़ी भी खेल में हिस्सा लेंगे।
  • आपको बता दें कि यह पहला मौका नही है जब आस्ट्रेलिया में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
  • इससे पहले भी चार बार यहां खेलों का आयोजन किया जा चुका है।

पहले वहां के मेलबर्न, ब्रिसबेन, सिडनी और पर्थ में खेलों का आयोजन किया जा चुका है। इस बार आस्ट्रेलिया पांचवी बार कॉमनवेल्थ गेम्स का गवाह बनेगा। इस बार के खेल आस्ट्रेलिया के शहर क्वींसलैंड मे खेले जाएँगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story